फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bhiwani: School bus fell into ditch between Baliali and Bawanikheda, accident happened while crossing a privat

Bhiwani: बलियाली से बवानीखेड़ा के बीच स्कूल बस खाई में उतरी, प्राइवेट बस को क्रॉसिंग के दौरान हुआ हादसा

Thu, 10 Jul 2025 11:17 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 10 Jul 2025 11:17 AM IST
सार

गांव बलियाली के सरपंच सचिन सरदाना भी हादसा स्थल पर पहुंचे। उनका कहना था कि बारिश के बाद सड़क के दोनों तरफ कटाव हो गए हैं, जिसकी वजह से वाहन पलटने का डर भी बना रहता है।

विज्ञापन
Bhiwani: School bus fell into ditch between Baliali and Bawanikheda, accident happened while crossing a privat
स्कूल बस - फोटो : संवाद

विस्तार

भिवानी के गांव बलियाली से बवानीखेड़ा मार्ग पर वीरवार सुबह एक स्कूल बस सड़क के नीचे करीब सात से आठ फीट गहरी खाई में उतर गई। गनीमत यह रही कि बस में सवार सभी 50 बच्चे सुरक्षित बच गए, जबकि कुछ बच्चों को मामूली चोटें भी आई। हादसे की सूचना मिलते ही बवानीखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, हादसाग्रस्त बस में सवार सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल घर भेजा गया। 

विज्ञापन


वीरवार सुबह बलियाली की तरफ से बवानीखेड़ा एक स्कूल बस करीब 50 बच्चों को लेकर जा रही थी। इसी दौरान सामने से एक प्राइवेट बस आ रही थी, जिसे बचाने के चक्कर में स्कूल बस सड़क किनारे करीब सात से आठ फीट गहरी खाई में उतर गई। बस पलटी नहीं अगर बस पलट जाती तो बच्चों की जान पर भी खतरा बढ़ सकता था, हालांकि हादसे के तुरंत बाद सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


गांव बलियाली के सरपंच सचिन सरदाना भी हादसा स्थल पर पहुंचे। उनका कहना था कि बारिश के बाद सड़क के दोनों तरफ कटाव हो गए हैं, जिसकी वजह से वाहन पलटने का डर भी बना रहता है। हादसे के बाद स्कूल प्रबंधन के सदस्य भी मौके पर पहुंच गए और हादसा से संबंधित जानकारी ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मौके पर पहुंचे बवानीखेड़ा पुलिस थाना एसएचओ ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कराया है। फिलहाल उनके पास कोई शिकायत नहीं आइ है। शिकायत आने पर इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed