फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bhiwani police issued challans of 34,142 vehicles in nine months

Bhiwani News: भिवानी पुलिस ने नौ माह में काटे 34,142 वाहनों के चालान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Oct 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Bhiwani police issued challans of 34,142 vehicles in nine months
भिवानी। भिवानी पुलिस ने पिछले नौ माह में सड़क पर यातायात नियम तोड़ने वालों के 34,142 चालान किए हैं। फिलहाल पुलिस ने नौ अक्तूबर से ही शहर के हर चौक चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से ऑनलाइन पोस्टल चालान भी चालू कर दिए हैं। अब तक 58 पोस्टल चालान वाहन चालक के रजिस्टर्ड मोबाइल फोन पर ऑनलाइन भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने नौ माह के दौरान दुपहिया वाहनों पर हेलमेट प्रयोग नहीं करने पर 2217 चालान किए हैं। जबकि सीट बेल्ट इस्तेमाल नहीं करने वाले 1253 गाड़ी चालकों को भी चालान थमाए हैं। पुलिस ने वाहन चलाते समय मोबाइल फोन इस्तेमाल किए जाने के 89 चालान भी किए हैं। इस अवधि में गाड़ियों के शीशे पर ब्लैक फिल्म लगाने के 114 चालान हुए हैं। बुलेट बाइक से साइलेंसर बदलक पटाखा बजाने के मामले में भी पुलिस ने अब तक 200 चालान किए हैं।
विज्ञापन

-----


रजिस्टर्ड मोबाइल से भेजे जा रहे ऑनलाइन पोस्टल चालान
पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला के निर्देश पर यातायात पुलिस द्वारा नौ अक्तूबर से ही जिले में ऑनलाइन पोस्टल चालान का सिस्टम लागू कर दिया है। सड़क पर वाहन चलाने के दौरान यातायात नियम तोड़ने वालों के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ऑनलाइन पोस्टल चालान भेजे जा रहे हैं। अब तक पुलिस 58 पोस्टल चालान काट चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----


शहर के मुख्य चौराहों पर लगे हैं आधुनिक सीसीटीवी कैमरे
शहर के मुख्य चौराहों पर आधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इन सीसीटीवी कैमरों से वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग व सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले और वाहन चलाने के दौरान मोबाइल का प्रयोग करने व ट्रिपल रायडर के अलावा वाहनों पर ब्लैक फिल्म लगाए जाने के ऑनलाइन चालान किए जा रहे हैं। ये चालान वाहन चालक के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ऑनलाइन भेजे जा रहे हैं।

-----
अपने परिवार व अपनी निजी सुरक्षा के लिए मोटर वाहन अधिनियम के नियमों की पालना करें। दुपहिया वाहन चालक हेलमेट अवश्य लगाएं। वहीं वाहन चालक वाहन चलाते समय सभी यातायात नियमों का ध्यान रखते हुए उनका पालन करें। पुलिस द्वारा समय-समय पर विद्यार्थियों व आमजन को जागरूक कर यातायात नियमों के संबंध में अभियान चला रहा है। जिले में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
-वरुण सिंगला, पुलिस अधीक्षक भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed