{"_id":"580532904f1c1b592c703467","slug":"bhiwani-news-without-information-opd-patient-hungama","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना सूचना के ओपीडी टाइम बदला, मरीजों का हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना सूचना के ओपीडी टाइम बदला, मरीजों का हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
अस्पतालों में मरीजों की फाइल इमेज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी में बिना किसी सूचना के सोमवार को सामान्य अस्पताल की ओपीडी का समय बदला तो मरीज उखड़ गए। एक से लेकर डेढ़ घंटे इंतजार के बाद ओपीडी का गेट खुला। नाराज मरीजों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। मरीजों का कहना है कि ओपीडी के समय में बदलाव की पूर्व सूचना नहीं दी गई। यहां तक कि सोमवार को गेट पर नोटिस तक नहीं चस्पाया गया।
सामान्य अस्पताल की ओपीडी का समय अब तक सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक था। जिसे सोमवार से बदलकर सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक किया गया है। मगर इस बारे में न कोई सूचना दी गई और न ही ओपीडी गेट पर कोई नोटिस चस्पाया।
पिछले सप्ताह की तीन छुट्टियों और फिर रविवार आने के कारण सोमवार को मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह सात बजे ही लोग अस्पताल के गेट के सामने भीड़ लगाए खड़े थे। सभी पहले पर्ची (ट्रीटमेंट स्लिप) लेकर इलाज कराने की जल्दी में नजर आए।
विज्ञापन
देखते ही देखते आठ बज गए मगर ओपीडी के गेट नहीं खुले। जिस कारण मरीजों में असमंजस की स्थिति हुई कि कहीं आज कोई अवकाश तो नहीं है। आसपास व इमरजेंसी में पता किया तो पता लगा कि समय बदल गया है। सुबह करीब पौने बजे सफाई कर्मचारी वहां पहुंचे और ओपीडी का गेट खोला। स्टाफ सदस्यों का आना सवा नौ बजे तक चला। न कोई सूचना और न कोई नोटिफिकेशन होने से गुस्साएं मरीजों और उनके तीमानदारों ने नारेबाजी शुरू कर दी।
नोटिस चस्पा है आठ बजे का समय
सामान्य अस्पताल ओपीडी के मुख्य गेट पर समय बाबत नोटिस चस्पा है, वह पुराना है। जिसमें 16 अप्रैल से ओपीडी समय सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक लिखा है। यह नोटिस भी मरीजों को भ्रमित कर रहा है।
सामान्य अस्पताल की ओपीडी में गर्मियों और सर्दियों का अलग-अलग समय निर्धारित है। मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इस कारण समय बदला गया है। अब समय सुबह नौ से दोपहर तीन बजे का है।
डॉ. रघुवीर शांडिल्य, प्रधान चिकित्सा अधिकारी, सामान्य अस्पताल