फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, wheat, crop, fire, acre, two

आग लगने से दो एकड़ में गेहूं की फसल जलकर राख

Tue, 12 Apr 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 12 Apr 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, wheat, crop, fire, acre, two
पटरी पर लगी आग - फोटो : self
गांव बडेसरा के खेतों में दोपहर को अचानक से गेहूं की फसल में आग लग गई। आग लगने की वजह कटाई के लिए तैयार खड़ी करीब दो एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। फायर बिग्रेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


सोमवार को किसान कृष्ण ने बताया कि दो एकड़ जमीन खेती करने के लिए ठेके पर ली हुई थी। गेहूं की फसल कटाई के लिए तैयार खड़ी थी, जल्द ही कटाई करने वाले थे। उन्होंने बताया कि दोपहर में अचानक फसल में आग लग गई। कुछ ही देर में करीब दो एकड़ में खड़ी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास खेतों में काम करने वाले किसानों ने फायर बिग्रेड को सूचना दी। फायर बिग्रेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। खेत में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। खेत ठेकेदार कृष्ण ने बताया कि फसल जलने की वजह से करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


हो सकता था बड़ा नुकसान
किसान रणबीर ठेकेदार, संदीप व काला नंबरदार ने बताया कि आसपास खेतों में काम करने वाले किसानों ने फायर बिग्रेड की सहायता से जल्द काबू पा लिया। किसानों ने बताया कि आग इतनी भयंकर थी कि आसपास सैकड़ों एकड़ में खड़ी गेंहू की फसल को अपनी चपेट ले सकती थी। ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed