{"_id":"570bf5ef4f1c1b224a4a6bef","slug":"bhiwani-news-wheat-crop-fire-acre-two","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से दो एकड़ में गेहूं की फसल जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग लगने से दो एकड़ में गेहूं की फसल जलकर राख
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
पटरी पर लगी आग
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव बडेसरा के खेतों में दोपहर को अचानक से गेहूं की फसल में आग लग गई। आग लगने की वजह कटाई के लिए तैयार खड़ी करीब दो एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। फायर बिग्रेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
सोमवार को किसान कृष्ण ने बताया कि दो एकड़ जमीन खेती करने के लिए ठेके पर ली हुई थी। गेहूं की फसल कटाई के लिए तैयार खड़ी थी, जल्द ही कटाई करने वाले थे। उन्होंने बताया कि दोपहर में अचानक फसल में आग लग गई। कुछ ही देर में करीब दो एकड़ में खड़ी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास खेतों में काम करने वाले किसानों ने फायर बिग्रेड को सूचना दी। फायर बिग्रेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। खेत में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। खेत ठेकेदार कृष्ण ने बताया कि फसल जलने की वजह से करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
हो सकता था बड़ा नुकसान
किसान रणबीर ठेकेदार, संदीप व काला नंबरदार ने बताया कि आसपास खेतों में काम करने वाले किसानों ने फायर बिग्रेड की सहायता से जल्द काबू पा लिया। किसानों ने बताया कि आग इतनी भयंकर थी कि आसपास सैकड़ों एकड़ में खड़ी गेंहू की फसल को अपनी चपेट ले सकती थी। ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे की भी मांग की है।