{"_id":"582a12a34f1c1b57368fe699","slug":"bhiwani-news-water-tank-sink-four-years-child-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की टंकी में डूबने से बच्चे की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की टंकी में डूबने से बच्चे की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चरखी दादरी के गांव बादल में पानी की टंकी में डूबने से चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। परिजनों के बयान पर पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस ने बताया कि मध्यप्रदेश के पीपरिया निवासी घनश्याम गांव बादल के समीप टाइल फैक्ट्री में काम करता आ रहा है। उसने समीप ही किराए पर कमरा ले रखा है तथा अपने परिवार के साथ रहता है। फैक्ट्री के समीप ही पानी की बड़ी टंकी बनी है। सोमवार को खेलते-खेलते घनश्याम का बेटा रामबिंद इस टंकी के पास जा पहुंचा और अचानक पानी की टंकी में जा गिरा। कई देर तक रामबिंद के आसपास न मिलने पर जब परिजनों ने उसे खोजा तो उसका शव पानी की टंकी में तैरता मिला। इसके बाद परिजनों ने उसे बाहर निकाला और मामले की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलने पर आदमपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया तथा पोस्टमार्टम के लिए दादरी सिविल अस्पताल लाया गया । सदर पुलिस थाना प्रभारी जगराम ने बताया कि पुलिस ने मृतक के पिता घनश्याम के बयान दर्ज किए। पुलिस बयान में घनश्याम ने बताया कि पिता के बयान पर इत्तफाकिया मौत होने संबंधी कागज कार्रवाई की है।