{"_id":"5786954b4f1c1b196313d64d","slug":"bhiwani-news-water-house-locked-challenge-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलघर को ताला जड़ दी धरने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलघर को ताला जड़ दी धरने की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
तालाबंदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी के चरखी दादरी के गांव रानीला के जलघर में नहरी पानी न पहुंचने पर ग्रामीण गर्मी में बूंद-बूंद के लिए तरस रहे हैं। पेयजल समस्या को लेकर ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट गया और बुधवार सुबह गांव के जलघर पर ताला जड़ दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर जमकर अपनी भड़ास निकाली और अनिश्चितकाल धरना शुरू करने की चेतावनी भी दे डाली।
बुधवार सुबह गांव रानीला के ग्रामीण ऊण रोड स्थित जलघर पर पहुंचे और विभाग की लापरवाही से खफा लोगों ने जलघर को ताला जड़ दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर आरोप लगाया और विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें पानी मिलना तो दूर अधिकारियों ने किसानों से मिलीभगत करके नहरी पानी चोरी करवाना शुरू कर दिया। नहरी विभाग व जनस्वास्थ्य विभाग अधिकारियों की मिलीभगत के कारण बौंद कलां डिस्ट्रीब्यूटरी पर किसानों ने अवैध रूप से पाइपलाइन डाल रखी हैं। नहर में पानी आने के बाद बिजली की मोटरों के माध्यम से 80 फीसदी तक पानी चोरी किया जा रहा है।
तीन माह से नहीं हो पा रही पेयजल सप्लाई
जलघर पर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण अजीत मास्टर, राजेश प्रजापत, श्याम सुंदर, राजबीर, बलवान सिंह, जितेंद्र, सुरेश, मदन, सुनीता, शीला, कमलेश, पिंकी, बबीता आदि ने कहा कि गांव के दोनों जलघरों में नहरी पानी नहीं पहुंच रहा है। एक जलघर में तो तीन माह से पानी की सप्लाई ही नहीं हो पा रही है। जलघर में स्थायी कर्मचारी न होने के कारण अस्थाई कर्मचारी भी जलघर को बंद कर घर बैठे हुए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी व सरकार के नुमाइंदे एसी कमरों में बैठकर तमाशा देख रहे हैं, जबकि वे भीषण गर्मी में पानी के लिए खेतों का रास्ता नाप रहे हैं। लालच में अधिकारी किसानों से पानी चोरी करवा रहे हैं। अगर ऐसा ही होता रहा तो मजबूरन उन्हें अपने बच्चों के साथ अनिश्चितकाल के लिए जलघर पर ही बैठना पड़ेगा।
विज्ञापन
सांजावास माइनर में अभी पानी नहीं पहुंच पाया है। माइनर में पानी आते ही मोटर लगाकर जलघर को भर दिया जाएगा। अगर पानी चोरी में किसी कर्मचारी की मिलीभगत है तो मामले की जांच कर दोषी कर्मचारी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
राकेश कुमार, एक्सईएन जन स्वास्थ्य विभाग