फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, unbalanced, dumper, ladty, dead

अनियंत्रित डंपर पलटने से एक महिला की मौत

Mon, 12 Sep 2016 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 12 Sep 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, unbalanced, dumper, ladty, dead
डंपर की फाइल इमेज - फोटो : अमर उजाला
भिवानी के चरखी दादरी के गांव ढाणी खूबी व रामबास के बीच हुए सड़क हादसे में अनियंत्रित डंपर ने गांव रामबास की दो महिलाओं को अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को चिंताजनक हालत में भिवानी रेफर किया गया है। वहीं, पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अस्पताल में उपचाराधीन घायल महिला कमलेश ने बताया कि वह अपनी पड़ोसी गींदोड़ी देवी के साथ रविवार सुबह घोड़ा गाड़ी में चारा लेने खेत में गई थी। इसी दौरान दगड़ौली की तरफ से तेज गति से आ रहे पत्थरों से भरे डंपर ने सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्राली को टक्कर मारी। इसके बाद डंपर अनियंत्रित होकर पास के खेतों में पलट गया। हादसे में वो और उसकी पड़ोसी सड़क इसकी चपेट में आ गई। इस घटना में गींदोड़ी देवी की मौत हो गई।  राहगीरों ने उसे दादरी के सिविल अस्पताल दादरी में भर्ती करवाया। जांच अधिकारी एएसआई बद्री प्रसाद ने बताया कि डंपर चालक को पकड़ लिया गया है। मृतका के बेटे प्रदीप के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed