{"_id":"584ef42b4f1c1b696f649f6d","slug":"bhiwani-news-ultimatum-encroachment-remove","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्टीमेटम के बाद चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, हुई तीखी नोंक-झोंक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्टीमेटम के बाद चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, हुई तीखी नोंक-झोंक
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
file image
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी में अतिक्रमण से अटे बाजारों को खाली कराने के लिए पुलिस अधीक्षक की ओर से दिए 48 घंटे के अल्टीमेटम के बाद सोमवार दोपहर नगर परिषद कर्मचारियों ने पुलिस की सुरक्षा में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान कुछ दुकानदारों से सामान हटाने को लेकर तीखी नोंक-झोंक भी हुई। हालांकि अभियान के चंद मिनटों बाद ही बाजारों में फिर से दुकानदारों की दुकानें सज गई। दोबारा अतिक्रमण होने पर नगर परिषद अधिकारियों ने अब 1500 रुपये का चालान और पुलिस एफआईआर दर्ज करवाने का निर्णय लिया है।
शहर के सभी बाजार अतिक्रमण की जद में है। फुटपाथ पर दुकानदारों का सामान रखा है कहीं स्टॉलें सजी हैं। लगभग सभी बाजारों में फुटपाथ पर दुकानदारों का कब्जा है। सड़क पर वाहन खड़े किए जा रहे हैं तो आमजन सड़क पर चलने को मजबूर हैं। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने शनिवार को शहर के बाजारों का पैदल निरीक्षण किया। अतिक्रमण से खफा पुलिस अधीक्षक ने दुकानदारों को 48 घंटे में अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी। साथ ही नगर परिषद अधिकारियों को इस बारे में कार्रवाई करने के लिए कहा। पूरी पुलिस फोर्स देने की बात भी कही।
पुलिस अधीक्षक की चेतावनी के बाद कार्रवाई की आशंका से सुबह से ही अधिकतर दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बाहर स्टॉल नहीं लगाई। जिस कारण बाजार खुले-खुले नजर आए। कुछेक दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बाहर अतिक्रमण कर रखा था। दोपहर करीब दो बजे नगर परिषद कर्मचारियों ने सेनेटरी इंस्पेक्टर विकास कुमार के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। शहर के घंटाघर से सराय चौपटा तक अधिकतर दुकानदारों का सामान अंदर था तो सराय चौपटा में दुकानों के बाहर रखा सामान उठाने को लेकर कर्मचारियों और दुकानदारों में तीखी नोंक-झोंक हुई। दुकानदार स्वयं ही सामान अंदर करने की बात कहने लगे। नप कर्मचारियों ने घंटाघर से सराय चौपटा, बिचला बाजार, बर्तन बाजार तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया और अनेक दुकानों के बाहर रखा सामान जब्त किया।
विज्ञापन
नप कर्मचारी आगे बढ़े तो पीछे फिर से दुकानें सजने लगी
नगर परिषद कर्मचारी अभियान चलाते हुए आगे बढ़ रहे थे और पीछे फुटपाथ पर दुकानें फिर से सजने लगी। नप कर्मचारियों के 15 मिनट बाद ही बाजारों में पहले की तरह फुटपाथ पर दुकानें सजी थी।
1500 रुपये का चालान और दर्ज होगा मुकदमा
हटवाने, चेतावनी के बाद भी बार-बार फुटपाथ पर दुकानें सजाने वालों को सबक सीखाने के लिए नगर परिषद अधिकारियों ने अब चालान और मुकदमा दर्ज कराने का प्लान बनाया है। पहले चेतावनी दी जा चुकी है। अब किसी ने अतिक्रमण किया तो 500 रुपये का चालान किया जाएगा। दूसरी बार अतिक्रमण किए मिला तो एक हजार रुपये जुर्माना। तीसरी बार मिला तो 1500 रुपये जुर्माने के साथ-साथ पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा।
अनेक बार चले अभियान, मगर नहीं सुधरे हालात
अतिक्रमण का यह पहला अभियान नहीं है। पहले भी अभियान चले मगर हालात नहीं बदले। इस बार भी लोगों के मन में शंका हैं कि यह अभियान कितना कारगर होगा। कहीं एक दिन का अभियान तो नहीं बन जाएगा। शहर के सभी मुख्य बाजारों, मार्गों पर अतिक्रमण किया हुआ है। जिस कारण बाजार सिकुड़ कर संकरे हो गए है। नगर व्यापार मंडल प्रधान भानू प्रकाश, घंटाघर मार्केट एसोसिएशन के प्रधान संजय दुआ ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारी व नगर परिषद अधिकारी इस समस्या को गंभीरता से ले। बाजार के दुकानदार भी सहयोग करेंगे।
बाजारों से अतिक्रमण हटवाया गया है। अब जुर्माने और पुलिस में एफआईआर का प्रावधान किया गया है। अभियान नियमित चलाया जाएगा।
हरदीप सिंह, कार्यकारी अधिकारी
नगर परिषद