{"_id":"588262544f1c1bba76efe0d4","slug":"bhiwani-news-truck-tution-hit-student-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से ट्यूशन जा रहा छात्र घायल, रेफर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से ट्यूशन जा रहा छात्र घायल, रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jan 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
file image
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी के गांव रावलधी निवासी एक छात्र शुक्रवार दोपहर ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गया। सिविल अस्पताल से उसे चिंताजनक हालत में पीजीआई रेफर किया गया है। पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव रावलधी निवासी रोहित दोपहर ट्यूशन पर जाने के लिए घर से निकला था। अभी वह सड़क पर ही पहुंचा था कि इसी दौरान रोहतक की तरफ से आ रहे एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। घटना में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उसे संभाला और उपचार के लिए तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। चिकित्सकों ने छात्र की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस ने उपचाराधीन छात्र के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।