फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, train, lady, grandson, school, death

पोतों को स्कूल से लाने जा रही महिला मालगाड़ी की चपेट में आई

Sun, 27 Mar 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
ब्यूरो अमर उजाला Updated Sun, 27 Mar 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, train, lady, grandson, school, death
भारतीय रेल - फोटो : PTI
रेलवे स्टेशन के पास एक बुजुर्ग महिला को रेल ट्रैक पार करने के लिए मालगाड़ी के नीचे से गुजरना महंगा पड़ गया। पुत्रवधू के साथ बच्चों को स्कूल से लाने के लिए महिला मालगाड़ी के नीचे से तो निकल गई लेकिन उसी समय दूसरी ट्रैक पर आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ गई। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल कराया गया। वहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


हादसा शनिवार दोपहर करीब 12:45 बजे हुआ। दुर्गा कॉलोनी निवासी रेल कर्मचारी कुंदन लाल की पत्नी कुसुम लता अपनी पुत्रवधू के साथ अपने दो पोतों को लेने के लिए कृष्णा कॉलोनी के एक निजी प्ले स्कूल जा रही थीं। सास और बहु जल्दी पहुंचने के लिए फूट ओवर ब्रिज की बजाए पटरी पर खड़ी मालगाड़ी के नीचे से निकलने लगी। बुजुर्ग महिला खड़ी मालगाड़ी के नीचे से तो निकल गई मगर दूसरे ट्रैक पर आ रही दूसरी गाड़ी की चपेट में आकर गंभीर घायल हो गई। घायल को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने वृद्ध महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतका के साथ मौजूद उसकी पुत्रवधू ने इसकी सूचना परिजनों को दी। महिला ने बताया कि वह मालगाड़ी के नीचे से निकल चुकी थी। अचानक दूसरे ट्रैक पर गाड़ी आ गई। इस कारण यह हादसा हुआ। महिला ने बताया कि उनके बच्चे कृष्णा कॉलोनी के एक प्ले स्कूल में पढ़ते हैं। 
विज्ञापन


मामले में जीआरपी चौकी इंचार्ज एसआई ओमप्रकाश ने बताया कि महिला मालगाड़ी के नीचे से निकल रही थी कि दूसरे ट्रैक पर भी मालगाड़ी आने से यह हादसा हुआ। महिला के बेटे पंकज के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed