{"_id":"589761234f1c1bc64fe828da","slug":"bhiwani-news-train-fall-boy-not-recognised","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से गिरकर घायल युवक की शिनाख्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से गिरकर घायल युवक की शिनाख्त नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Feb 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
file image
लोहारू में रेलवे लाइनों के समीप एक युवक 31 जनवरी को अज्ञात रेलगाड़ी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। जीआरपी द्वारा इसको इलाज के लिए पीजीआई रोहतक दाखिल कराया गया है। युवक को पांच दिन बाद भी होश नहीं आया है तथा उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
जीआरपी चौकी के इंचार्ज कृष्ण कुमार ने बताया कि 31 जनवरी की रात को किसी अज्ञात रेलगाड़ी से सूरजगढ़ फाटक के समीप गिरकर तीस साल का एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसको उपचार के लिए पीजीआई रोहतक में दाखिल कराया गया है। युवक को अधिक चोट लगने के कारण होश नहीं आया है तथा उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि युवक के दाएं हाथ कलाई पर रमेश व पूनम नाम लिखा हुआ है।