{"_id":"5803c98c4f1c1b6c6128fbec","slug":"bhiwani-news-test-less-mark-missing-teenager","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेस्ट में कम अंक आने पर डांटा तो लापता हुआ किशोर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेस्ट में कम अंक आने पर डांटा तो लापता हुआ किशोर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Missing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी में सितंबर स्कूली टेस्ट में कम अंक आने पर माता-पिता ने किशोर को डांटा तो बच्चा घर से लापता हो गया। अब पुलिस और परिजन बच्चे को तलाश रहे हैं।
मामला 13 अक्तूबर का है। मूलरूप से यूपी के हरदोई जिले के गांव सुखनखेड़ा वासी श्यामा अपने परिवार के साथ चिरंजीव कॉलोनी में किराये के मकान में रहता है। उसका 10वीं कक्षा में पढ़ने वाला लड़का अनूप 13 अक्तूबर की देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गया। परिजनों ने आसपास काफी तलाश के बाद इसकी सूचना टीआईटी चौकी में दी। पुलिस को दी शिकायत में श्यामा कुमार ने बताया कि उसका 17 वर्षीय लड़का अनूप टीआईटी स्कूल में पढ़ता है। स्कूल के सितंबर टेस्ट में उसके कम अंक आए तो उसे समझाया था। पत्नी ने थोड़ा डांट दिया था। मगर वह अचानक घर से लापता हो गया। काफी तलाश की मगर कहीं कोई सुराग नहीं लगा। मामले में टीआईटी चौकी से जांच अधिकारी एचसी मनोज ने बताया कि किशोर की तलाश की जा रही है।