{"_id":"589223774f1c1b7c3de83315","slug":"bhiwani-news-suspecious-condition-old-man-dead-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला बुजुर्ग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला बुजुर्ग
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Feb 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
dead body
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी के वार्ड नंबर 17 निवासी एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में घर पर मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में करवाया गया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव मंदौला निवासी उमेद सिंह पिछले लंबे समय से वार्ड नंबर 17 में रह रहा था। बुधवार सुबह अपने कमरे का दरवाजा बंद कर सो रहे थे। सुबह बुजुर्ग को उसकी बेटी उठाने के लिए आई और आवाज देने पर भी जब दरवाजा नहीं खोला तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद परिजनों ने आस-पड़ोस के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ अंदर जाकर देखा तो उमेद सिंह का शव बाथरूम में पड़ा मिला। सूचना पाकर सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद सिविल अस्पताल में पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाया।