फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, son, death, person, suicide, jump, ahead, train

बेटे की मौत से आहत व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Sun, 22 Jan 2017 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 22 Jan 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, son, death, person, suicide, jump, ahead, train
file image - फोटो : File Photo
भिवानी में बेटे की मौत से आहत एक व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की।
विज्ञापन

मामला शुक्रवार रात का है। हालुवास गेट के पास हुआ। रात को ट्रेन के नीचे संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति आ गया। सूचना पर जीआरपी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि व्यक्ति ने जानबूझकर ट्रेन के आगे छलांग लगाई। मृतक की पहचान लोहानी निवासी करीब 47 वर्षीय विनोद कुमार के रूप में हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने बताया कि 10 साल पहले विनोद कुमार के लड़के की मौत हो गई थी। जिसके बाद से वह मानसिक रूप से तनाव में चल रहा था। इसी मानसिक परेशानी में यह कदम उठाया। मृतक को एक लड़का और है। मामले में जीआरपी चौकी से एसआई धर्मबीर सिंह ने कहा कि व्यक्ति ने मानसिक परेशानी में आत्महत्या जैसा कदम उठाया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed