फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, sandeep, pakistan, against, match, wait

संदीप को है पाक के खिलाफ मैच का इंतजार

Tue, 19 Jul 2016 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 19 Jul 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, sandeep, pakistan, against, match, wait
खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
 20 जुलाई से अफगानिस्तान में होने वाली त्रिकोणीय दिव्यांग क्रिकेट चैंपियनशिप में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले को लेकर भारतीय टीम के आलराउंडर खिलाड़ी संदीप सैन उत्साहित हैं। टीम इंडिया में जिले के एकमात्र खिलाड़ी के संदीप मैदान पर जमकर पसीना बहा रहे हैं। भारत-पाक के मध्य 22 तारीख को मुकाबला होना है।
विज्ञापन


अमर उजाला से बातचीत में भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम के सितारे संदीप ने कहा कि टीम का मूल लक्ष्य तो विदेश में त्रिकोणीय सीरीज फतह करना है, लेकिन मैच जब पाकिस्तान के खिलाफ होता है तो मैच बड़ा हो जाता है। सीरीज की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए फिजिकली चैलेंज्ड क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से दो दिवसीय कैंप लगाया जाएगा। उसके बाद टीम अफगानिस्तान के दौरे पर रवाना होगी।
विज्ञापन


बार्बर का बेटा है दिव्यांग खिलाड़ी
भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम के आलराउंडर खिलाड़ी की पारिवारिक स्थिति ज्यादा बेहतर नहीं है। उनके पिता पुलिस लाइन में बार्बर का काम करते है। तो मां गृहणी है। पिता कंवर सिंह का कहना है कि बेटे की ख्वाहिश व जिद को देखते हुए उसे लगातार आगे बढ़ने को प्रेरित किया। प्रेक्टिस कराने के लिए साइकिल पर बैठाकर स्टेडियम में लेकर जाता। खेल के साथ पढ़ाई भी कराई। वे खुद तो सातवीं तक पढ़े, लेकिन बेटे को एमए (राजनीति शास्त्र) कराई। जब भी कभी खेल में मेडल लाता है तो उस पर गर्व होता है। पाकिस्तान, अफगानिस्तान, दक्षिण अफ्रीका के साथ देश के लिए खेलते देखकर खुद को भाग्यशाली मानते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संदीप ने कहा कि सफलता के लिए पीसीसीएआई के अध्यक्ष सुरेंद्र लोहिया, सचिव रवि चौहान, हरियाणा एसोसिएशन के अध्यक्ष गौवर्धन आचार्य व सचिव राजकुमार ने भी आगे बढने के लिए हर कदम पर सहयोग किया। उनके माध्यम से ही राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका मिला। खिलाड़ी संदीप सैन व पिता कंवर सिंह ने कहा कि ओलंपिक मेडल विजेताओं को नकद इनाम के साथ डीएसपी, इंस्पेक्टर की नौकरी देती है। तो दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों को भी कोई भी छोटी नौकरी भी लगवा दे, तो भी काफी सहयोग हो जाएगा।

ये हैं उपलब्धि
- पिछले महीने अफगानिस्तान के साथ तीन टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप में शिरकत की।
- मई 2014 में पाकिस्तान के साथ क्रिकेट सीरीज खेली
- चार मई, 2014 को हरियाणा क्रिकेट टीम की कप्तानी करते हुए टीम को विजेता बनाया। संदीप ने 22 रन बनाए और तीन विकेट चटकाए।
- जुलाई 2014 में दक्षिण अफ्रीका में हुई सीरीज में मेहमान टीम को 3-0 से हराया।
-वर्ष 2013 में तीन दिसंबर को दिव्यांग दिवस पर पाकिस्तान टीम को हराया
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed