फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, roadways employees, two hours, strike, thiry route, effected

रोडवेज कर्मचारियों दो घंटे रखा चक्का जाम, 30 रूट प्रभावित

Thu, 15 Dec 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 15 Dec 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, roadways employees, two hours, strike, thiry route, effected
file image - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
भिवानी में रोडवेज कर्मचारियों का राज्यव्यापी दो घंटे के लिए चक्का जाम का व्यापक असर रहा। करीब 30 रूटों पर परिवहन सेवा प्रभावित रही। कर्मचारियों ने बस अड्डा परिसर में नारेबाजी की और सुबह 10 से लेकर 12 बजे तक दो घंटे के लिए बसों का परिचालन ठप रखा। यात्रियों को अपने गंतव्यों तक पहुंचने में दिक्कत हुई। जिलेभर में भी यही स्थिति रही।

बुधवार सुबह 10 बजे हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्वकर्मचारी संघ के आह्वान पर कर्मचारी वर्कशॉप में इकट्ठे हुए। यहां से जुलूस के रूप में बस अड्डा परिसर पहुंचे। चक्का जाम कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बस अड्डा परिसर में धरने की अध्यक्षता डिपो प्रधान राजकुमार दलाल ने की तथा संचालन राजेश शर्मा ने किया।
विज्ञापन


धरने में राज्य कमेटी के नेता पवन शर्मा व ईश्वर तालू ने कहा कि रोडवेज में तकनीकी वेतनमान ले रहे कर्मचारियों के वेतन में कटौती करने का सरकार द्वारा जारी पत्र को रद्द करवाने, नियुक्ति तिथि से पक्के किए गए चालक-परिचालक को एरिअर देने, नवंबर माह का वेतन नकद राशि में भुगतान करवाने आदि मांग पूरी नहीं हुईं, तो 29 दिसंबर को पूरे प्रदेश के रोडवेज कर्मचारी पानीपत में परिवहन मंत्री के आवास का घेराव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन लेने के बाद महाप्रबंधक ने कर्मचारियों की मांगों को सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। धरने में जोगेंद्र शर्मा, प्रदीप बजीणा, बिजेंद्र मित्ताथल, सतपाल टिटानी, राजकुमार मुंढाल, सोनू, सत्यवान, धर्मेंद्र, रामरतन, परसराम यादव, एसएफआई के जिला सचिव विनोद गिल, सेवानिवृत कर्मचारी संघ के प्रधान अमीर सिंह भी उपस्थित हुए।

तोशाम में बस अड्डे पर ताला जड़ा
तोशाम। तकनीकि ग्रेड की मांग लेकर रोडवेज कर्मचारियों ने बुधवार को दो घंटे गेट मीटिंग कर रोडवेज का चक्का जाम रखा और प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने बस अड्डे के गेट पर ताला जड़ दिया।
बुधवार को रोडवेज कर्मचारियों ने सुबह दस से 12 बजे तक बस अड्डे के गेट को बंद कर दिया और उसके सामने बैठकर नारेबाजी की। इस दौरान बसें बंद रही जिससे यात्रियों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ी। रोडवेज कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि प्रदेश की सरकार ने कोई वायदा पूरा नहीं किया। पिछले दिनों 82 सौ चालक व परिचालकों को पक्का किया था लेकिन उनको एरियर देने से मना कर दिया है। इसमें सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार एक जनवरी 2016 से भी एरियर का लाभ देने से मना कर दिया है।
इस मौके पर ब्लॉक प्रधान विनोद कुमार, सचिव महाबीर शर्मा, संगठन सचिव संजीत ख्यालिया, राजेश गांधी, जयबीर, कृष्ण कुमार आदि मौजूद थे।

दो घंटे रहे बसों के चक्के जाम
लोहारू। सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर बुधवार को राज्यभर में चक्का जाम की कड़ी में लोहारू सब डिपो की बसों के पहिये दिन में 10 बजे से 12 बजे तक जाम रहे।

सब डिपो के अध्यक्ष सुमेर सिंह ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने में टरकाऊ रवैया अपनाए हुए है, जिसे किसी भी सूरत में सहन नही किया जाएगा। उन्होंने मांग की है कि कर्मचारियों को एक माह का वेतन नकद दिया जाए जिससे नोटबंदी के बाद की कर्मचारियों की समस्या कुछ कम हो सके। इस मौके पर अशोक पोकरवास, बलबीर,राजेश जाखड़ और रमेश लांबा आदि कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed