{"_id":"5898cd7e4f1c1b9052378cdd","slug":"bhiwani-news-road-accident-two-soliders-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में सेना के दो जवानों की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में सेना के दो जवानों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Feb 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
file image
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाढड़ा के जुई-बाढड़ा सड़क मार्ग पर गांव गोपी के समीप ट्रैक्टर-ट्राली से कुचले जाने से सेना के दो जवानों की मौत हो गई। दोनो जवान बाइक पर सवार थे। बताया जाता है कि पहले पिकअप व बाइक के भिड़ंत हुई उसके बाद सड़क से गुजर रही ट्रैक्टर-ट्राली से कुचले जाने से ने जवानों की मौत हो गई। सड़क हादसे की वजह से जुई -बाढड़ा मार्ग करीब एक घंटे तक बाधित रहा। बाढड़ा डीएसपी अजय कुमार ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया तथा पोस्टमार्टम के लिए भिवानी अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद पिकअप व ट्रैक्टर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गए। पुलिस ने परिजनों के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
सोमवार को गांव गोपी के बस स्टैंड के समीप सतनाली बास जिला महेंद्रगढ़ निवासी बाइक सवार जवान अजय व सतीश की सड़क हादसे में मौत हो गई। जिसमें अजय की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी सतीश गंभीर रुप से घायल हो गया जिसने बाद में दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार अजय व सतीश जुई से बाढड़ा की ओर आ रहे थे। गांव गोपी बस स्टैंड के समीप सामने से आ रहे पिकअप डाला व बाइक के बीच टक्कर हो गई । पिकअप से भिड़ंत होने पर बाइक सवार जवान सड़क पर जा गिरे। इसी दौरान सामने से आ रहे टाइलों से भरे ट्रैक्टर-ट्राली ने दोनो बाइक सवार को कुचल दिया। ट्रैक्टर-ट्राली से कुचले जाने से 23 वर्षीय युवक अजय की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी साथी सतीश गंभीर रुप से घायल हो गया जिसने हिसार अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। दोनों मृतक भारतीय सेना में कार्यरत थे वे इस समय वे घर छुट्टी आए हुए थे।
अजय जाट रेजीमेंट तो सतीश राजराइफल में था तैनत
मृतक अजय जाट रेजीमेंट में तथा दूसरा जवान सतीश राज राइफल में तैनात था। हादसे की वजह से जुई-बाढड़ा मार्ग करीब एक घंटे तक बाधित रहा जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सूचना पाकर बाढड़ा डीएसपी अजय कुमार टीम सहित मौके पर पहुंचे तथा शव को अपने कब्जे में लिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भिवानी के सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया है। पुलिस के अनुसार परिजनों के बयान के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
मृतक अजय के पिता के बयान पर हमने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। जल्द से जल्द आरोपी चालक का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लेंगे।
एचसी सीताराम, जांच अधिकारी, बाढड़ा थाना