{"_id":"57605ad04f1c1b4d1f11c482","slug":"bhiwani-news-road-accident-two-dead-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो की मौत और दो घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो की मौत और दो घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना में सिर कटकर सड़क पर लुढ़कने लगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में दो अलग- अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने मामले दर्ज कर लिए हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए दादरी सिविल अस्पताल लाया गया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को गांव शीशवाला निवासी युवक रोहतास(27) बाइक पर सवार होकर गांव से बाढड़ा जा रहा था। इसी बीच गांव बिलावल के समीप पहुंचने पर सामने से आ रही कार से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर होते ही बाइक सड़क पर जा गिरी । रोहतास को सिर व कमर आदि में गहरी चोटें आई। ग्रामीणों ने उसे संभाला और अस्पताल के लिए चले लेकिन कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। मृतक रोहतास गांव शीशवाला में दुकान चलाता था। वह मिस्त्री का करता था। रोहतास की शादी 28 अपै्ल को हुई थी। पुलिस ने सूचना मिलने पर शव को अपने कब्जे में लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए दादरी सिविल अस्पताल लाया गया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आपस में टकराई दो बाइक
दूसरे मामले में गांव झोझू कलां निवासी सोमवीर(28) अपनी बाइक पर सवार होकर सोमवार रात झोझू कलां से गांव बीजणा जा रहा था। इसी बीच रास्ते में सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उसकी बाइक टकरा गई जिससे दोनों बाइक सड़क पर जा गिरी। इस घटना में सोमवीर निवासी झोझू कलां को गहरी चोटें आई। उसने कुछ देर बाद ही दम तोड़ दिया। घटना में दूसरी बाइक पर सवार दो अन्य युवक भी घायल होने की खबर हैं लेकिन पुलिस ने इनके घायल होने की पुष्टि नहीं की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए दादरी सिविल अस्पताल लाया गया। आदमपुर पुलिस चौकी एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। सोमवीर पुत्र रामचंद्र खेतीबाड़ी करता था।