{"_id":"56f586c04f1c1b437ef1502a","slug":"bhiwani-news-relatives-break-missing-girl-days-mini-secretariat-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता लड़की के परिजनों और ग्रामीणों का लघु सचिवालय पर हंगामा, तोड़ा बैरिकेट, पुलिस ने भांजी लाठियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता लड़की के परिजनों और ग्रामीणों का लघु सचिवालय पर हंगामा, तोड़ा बैरिकेट, पुलिस ने भांजी लाठियां
ब्यूरो अमर उजाला
Updated Sat, 26 Mar 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह दिन से लापता लड़की को तलाश करने की गुहार लेकर जिला मुख्यालय पहुंचे ग्रामीण सुनवाई नहीं होने पर बैरिकेट तोड़कर लघु सचिवालय में घुस गए। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर ग्रामीण डीसी कार्यालय तक पहुंचे। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने ग्रामीणों पर लाठियां भांजकर भगाया। बाद में नाराज लोगों के बीच पहुंचे डीएसपी हेडक्वार्टर ने दो दिन में बच्ची को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।
19 मार्च को बवानीखेड़ा क्षेत्र के एक गांव से करीब 13 वर्षीय लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। गुमशुदगी का मामला भी दर्ज किया गया। परिजनों ने अपने स्तर पर खोजबीन कर पुलिस को सूचित किया कि गांव दांग का एक युवक बच्ची का अपहरण करके ले गया है। छह दिन बाद भी लड़की का पता नहीं लगने और आरोपी को नहीं पकड़ने से खफा परिजन और ग्रामीण शुक्रवार सुबह लघु सचिवालय पहुंचे। रोष जताने के बाद ग्रामीणों ने अधिकारियों से मिलने की जिद की। करीब पौने घंटे बाद भी मौके पर कोई अधिकारी नहीं पहुंचे तो परिजन उखड़ गए। नाराज लोगों ने लघु सचिवालय गेट पर लगे बैरिकेट गिरा दिए। इसके बाद पुलिस कर्मचारियों को धक्का देकर अंदर घुस गए। इस दौरान हंगामा भी हुआ और पुलिस ने कुछ ग्रामीणों पर लाठियां भी बरसाईं। लापता लड़की के परिजन और ग्रामीण डीसी कार्यालय के पास पहुंचकर नारेबाजी करने लगे। थोड़ी देर बाद अतिरिक्त पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे और सभी को धक्के मारकर लघु सचिवालय से बाहर निकाला। बाद में डीएसपी हेड क्वार्टर अशोक बख्शी ग्रामीणों के पास पहुंचे। ग्रामीणों ने बवानीखेड़ा थाना पुलिस पर जानबूझकर कार्रवाई नहीं करने के आरोप लगाये। डीएसपी ने ग्रामीणों की शिकायत सुनने के बाद दो दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया।
थाने में नहीं होती सुनवाई
माता-पिता ने बताया कि उनकी लड़की छह दिन से लापता है, मगर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। थाने जाते हैं तो कर्मचारी सही जवाब नहीं देते हैं। कहते हैं कि अपने तरीके से कार्रवाई कर रहे हैं। वहां सुनवाई नहीं हो रही है, इसलिए मजबूरी में यहां आना पड़ा। लघु सचिवालय पहुंचे ग्रामीणों में काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं। यहां धक्का मुक्की के बीच महिला पुलिस कर्मचारी ने एक महिला को लाठी दिखाई तो महिला ने भी जवाब में चप्पल दिखाई। यहां मामला बिगड़ता उससे पहले अन्य ग्रामीणों ने बीच बचाव कर लिया।
विज्ञापन
कई लोग हुए घायल
पुलिस ने जब लाठियां भांजना शुरू किया तो करीब पांच-छह महिलाओं और छह-सात पुरुषों को पुलिस के डंडे लगे। इस दौरान अफरा तफरी मच गई। भगदड़ के कारण भी कुछ महिलाओं और पुरुषों को हल्की चोटें आई हैं।