फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, rally, next, fifty, years, road map, politics, birender singh

रैली में बनेगा अगले 50 साल की राजनीति का रोडमैप: वीरेंद्र

Tue, 06 Sep 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 06 Sep 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, rally, next, fifty, years, road map, politics, birender singh
बीरेंद्र सिंह - फोटो : amarujala

विज्ञापन
केंद्रीय इस्पात मंत्री वीरेंद्र सिंह ने स्वार्थी नेता व राजनीतिक दलों को दरकिनार करने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रदेश की अगले 50 साल की राजनीति का रोडमैप 11 सितंबर की रैली में तैयार किया जाएगा। अब राजनीति के साफ-सुथरे रास्ते तलाशे जाएंगे। रैली में यह तय होगा कि आने वाले 50 साल में क्या होगा। सियासत का स्वरूप क्या होगा।

रविवार शाम विद्यानगर धर्मशाला में भाजपा कार्यकर्ताओं को 11 सितंबर की रैली का न्योता देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पिछले 50 साल में प्रदेश में ने लगभग हर क्षेत्र में खूब तरक्की की। यह तरक्की किसी एक दल व एक-दो व्यक्तियों की बदौलत नहीं हुई, बल्कि इसमें किसानों की मेहनत का बड़ा योगदान है। उद्योग, फौज, खेल, खेती में आज हम पंजाब से भी आगे हैं। हर चीज में आगे बढ़े, लेकिन राजनीति में पीछे आए हैं। राजनीति में हम स्वार्थी नेताओं और दलों की वजह से पीछे गए। हमारे वोट ले लिये और जब करने की बात आई तो अपनों के काम किए। अब वक्त आ गया, हमें सोचना होगा कि आगे की राजनीति की दशा और दिशा क्या हो। अब ऐसा कुछ करना होगा कि राजनीति निखरे और साफ-सुथरी हो। इन्हीं सब मुद्दों पर 11 सितंबर की रैली में बात होगी।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से स्वार्थी नेता व दलों को हटाने का अनुरोध किया और कहा कि ऐसे नेताओं ने जातपात की राजनीति की और अपने स्वार्थ के लिए लोगों को आपस में लड़ाया। आज का युवा जात की राजनीति नहीं चाहता।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंच संचालन कार्यक्रम आयोजक विरेंद्र किरोड़ी ने किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री व विधायक घनश्याम सर्राफ, विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष छतर सिंह चौहान, पूर्व विधायक जगजीत सांगवान के अलावा सोमवीर सांगवान, ओमप्रकाश मान, डा. विजय कौशिक, वीरेंद्र कौशिक, कपूर वाल्मीकि, ब्रह्मानंद एडवोकेट, कृपाल सिंह, कार्यक्रम आयोजक वीरेंद्र सिवाच आदि मौजूद रहे।

किसी को भी नहीं तोड़ने देंगे भाईचारा
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि किसी भी सूरत में भाईचारा नहीं तोड़ने देंगे। यदि उनकी पार्टी के किसी व्यक्ति ने ऐसा करने की कोशिश की तो वे खिलाफत करेंगे।

मेरे खिलाफ करो ना...
भाजपा नेता ने किसी का नाम लिये बिना कहा कि कई जेल जा चुके हैं और कई तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ करो ना कार्रवाई। मेरे खिलाफ इसलिए कोई कार्रवाई नहीं हो सकती, क्योंकि मैंने कभी ठगी नहीं की है।


किसानों के लिए पक्ष और विपक्ष को एक होना होगा: सांसद
सांसद धर्मबीर सिंह ने किसानों से एक होने का आह्वान किया, बोले, देश में 15 करोड़ कर्मचारी हैं। पिछले दिनों हड़ताल करके एकजुटता दिखाई। कर्मचारियों का वेतन किसान की आमदनी से आठ गुणा ज्यादा है। आजादी के बाद से किसान की आमदनी हर दिन नीचे जा रही है। किसानों के भी देश में 15 करोड़ परिवार हैं। उन्हें भी एक होना पड़ेगा, तभी बात बनेगी। किसानों के लिए पक्ष और विपक्ष भी एक होना पड़ेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed