{"_id":"57d5b7834f1c1b3d3b31c9a6","slug":"bhiwani-news-passengers-roadways-bus-dumper-hit","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों से भरी रोडवेज बस को डंपर ने मारी टक्कर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों से भरी रोडवेज बस को डंपर ने मारी टक्कर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज बस की फाइल इमेज
- फोटो : file photo
भिवानी के चरखी दादरी के गांव समसपुर के समीप सवारियों से भरी रोडवेज बस और डंपर के बीच भिड़ंत हो गई। घटना में बस काफी क्षतिग्रस्त हो गई। सवारियों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। बाद में दोनों पक्षों का समझौता होने के कारण पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
दादरी रोडवेज डिपो से दोपहर बाद सवारी बस दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। गांव समसपुर के समीप पहुंचने पर बस व डंपर के बीच भिड़ंत हो गई। बताया जाता है कि डंपर चालक डंपर को बैक कर रहा था। इसी बीच एक अन्य वाहन और आ गया जिससे अचानक डंपर व रोडवेज बस के बीच भिड़ंत हो गई। भिड़ंत होते ही सवारियों में हड़कंप मच गया। बस चालक ने सावधानी बरतते हुए बस को वही रोक दिया। इस घटना में बस काफी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर रोडवेज विभाग अधिकारियों ने घटना का जायजा लिया। पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर जाकर बस को अपने कब्जे में लिया तथा सदर पुलिस थाने लाया गया। रोडवेज विभाग के डब्ल्यूएम राज सिंह ने बताया कि पुलिस थाने में डंपर चालक के साथ समझौता हो गया है। पुलिस ने कब्जे में ली गई बस डिपो कर्मचारियों को सौंप दी है। घटना में बस यात्रियों को किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ।