फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, officer, busy, election, work

अफसर चुनाव तैयारी में व्यस्त, नप में कामकाज ठप

Tue, 13 Sep 2016 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 13 Sep 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, officer, busy, election, work
चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
भिवानी नगर परिषद के प्रस्तावित चुनाव के मद्देनजर शहर में मतदाता सूची की वेरिफिकेशन के काम की वजह से दो कार्यालयों का काम प्रभावित है। सूची के वेरिफिकेशन के काम में नगर परिषद व एसडीएम ऑफिस के कर्मचारी व अधिकारी व्यस्त होने के चलते आमजन के काम लगभग बंद हैं। प्रॉपर्टी हस्तांतरण, जन्म प्रमाण पत्र, भवन नक्शों आदि की फाइल रुकी हुई हैं। यहां तक की, नगर परिषद में प्रॉपर्टी टैक्स लेने का काम पर ठप है। परिषद के काम में हाथ बंटाने के लिए एसडीएम ऑफिस के भी कुछ लोग लगे हैं।

नगर परिषद में पिछले 12 दिन से एक ही जवाब मिल रहा है कि साहब एसडीएम ऑफिस में गए हैं। कोई काम है तो 16 अक्तूबर के बाद ही आना। दरअसल, नगर परिषद के अधिकारी व कर्मचारी इन दिनों मतदाता सूचियों को दुरुस्त करने के चक्कर में एसडीएम कार्यालय में ड्यूटी दे रहे है। अफसर चुनावी तैयारियों में व्यस्त है और आमजन चक्कर लगा-लगाकर परेशान है।
विज्ञापन

शहर की नई वार्डबंदी के अनुसार मतदाता सूची तैयार होने के बाद से नगर परिषद के अधिकारियों की एसडीएम कार्यालय में ड्यूटी लगी है। नगर के सभी अधिकारी और कर्मचारी एसडीएम कार्यालय में व्यस्त है। अब मतदाता सूचियों पर आई आपत्तियों को दूर करने का काम चल रहा है। इस काम में एसडीएम कार्यालय के साथ नगर परिषद के सभी अधिकारी, कर्मचारी लगी है। इसका खामियाजा आमजन को उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डोर टू डोर चक्कर लगा रहे नप कर्मी
मतदाता सूचियों पर आई आपत्तियों और खामियों के चलते नगर परिषद के कर्मचारी डोर टू डोर अभियान चलाकर  वैरिफिकेशन कर रहे है। मतदाता सूचियों पर150 से अधिक आपत्तियां है। एक-एक आपत्ति में कही एक सौ के नाम गायब होने की शिकायत है तो कही 1500 वोट इधर-उधर होने की। कहीं वोट ही गायब हैं। अब नगर परिषद के कर्मचारी डोर-टू डोर जाकर वैरिफिकेशन कर रहे है ताकि खामियों को दूर किया जा सके। नगर परिषद के सभी 10-12 क्लर्कों, जेई, एमई के अलावा कार्यकारी अधिकारी तक एसडीएम कार्यालय में व्यस्त है।

ये काम हो रहे हैं प्रभावित
* नहीं हो रही टैक्स की रिकवरी: नप कर्मचारी चुनावी ड्यूटी में व्यस्त होने के चलते नप कार्यालय में कोई प्रॉपर्टी टैक्स लेने वाला ही नहीं है। लोग टैक्स जमा कराने के लिए आ रहे है मगर सभी को एक हीजवाब मिलता है कि 16 अक्तूबर के बाद आना।
* प्रॉपर्टी हस्तांतरण का काम ठप: नप अधिकारी, कर्मचारियों की गैर मौजूदगी के चलते प्रॉपर्टी हस्तांतरण का काम ठप है। न तो प्रॉपर्टी किसी के नाम चढ़ाई जा रही है और न ही एसेसमेंट मिल रही है।
* जन्म-स्त्रत्त्मृत्यु प्रमाण पत्र भी अ के : जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्रों पर भी नगर परिषद अधिकारियों के हस्ताक्षर होते है। नप कार्यालय में अधिकारियों की गैर मौजूदगी के चलते प्रमाण पत्रों पर हस्ताक्षर करने का काम भी अटका है। लोग प्रमाण पत्रों के लिए चक्कर काट रहे है।

* नहीं पास हो रहे नक्शे : स्टाफ नहीं होने के चलते नक्शे बनाने का काम भी ठप है। नगर परिषद में 150 से अधिक लोगों की नक्शे संबंधित फाइलें अटकी है।

स्टाफ की कमी है। फिर भी हमारा प्रयास रहता है कि छुट्टी वाले दिन या अन्य दिनों अतिरिक्त समय देकर काम निपटाया जाए। मतदाता सूची की आपत्तियों को भी दूर किया जा रहा है, जो कि जरूरी काम है।
मनेंद्र सिंह, कार्यकारी अधिकारी
नगर परिषद
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed