{"_id":"57ec167a4f1c1ba774574119","slug":"bhiwani-news-officer-blue-light-private-vehicle-challan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारी की नीली बत्ती लगी निजी गाड़ी का चालान काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारी की नीली बत्ती लगी निजी गाड़ी का चालान काटा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
बत्ती
- फोटो : logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चरखी दादरी शहर के परशुराम चौक पर एक अधिकारी की नीली बत्ती लगी निजी गाड़ी का चालान कर दिया गया। इस दौरान काफी देर तक वहां गहमा-गहमी भी रही। वहीं, नीली बत्ती लगाने का उक्त अधिकारी ने तर्क दिया कि वह जल्दी में है इसलिए अपनी गाड़ी पर बत्ती लगाई है। सूत्रों की मानें तो उक्त अधिकारी में बतौर कार्यकारी अभियंता कार्यरत है।
बुधवार सुबह ट्रैफिक पुलिस ने शहर में चालान काटो अभियान चलाया। ट्रैफिक इंचार्ज तेजबीर सिंह ने बताया कि पुलिस की टीम ने शहर में वाहनों की स्पेशल चेकिंग की। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने नीली बत्ती लगी एक निजी गाड़ी को रुकने का इशारा किया। इसी दौरान जब गाड़ी सवार से नीली बत्ती संबंधित अनुमति पत्र मांगा गया तो उक्त गाड़ी चालक ने खुद को एक्सईएन बताया। ट्रैफिक इंचार्ज ने बताया कि उनके पास बत्ती के लिए अनुमति पत्र न मिलने पर जब चालान किया जा रहा था तो उक्त अधिकारी ने बताया कि वो किसी काम से जा रहा था और देरी होने के चलते उसने गाड़ी पर बत्ती लगा ली।