{"_id":"5730e02a4f1c1b2333919c42","slug":"bhiwani-news-ncr-planning-board-team-bhiwani-plan-survey-start","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीआर प्लानिंग बोर्ड की टीम भिवानी पहुंची, प्लान-2021 का सर्वे शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीआर प्लानिंग बोर्ड की टीम भिवानी पहुंची, प्लान-2021 का सर्वे शुरू
ब्यूरो अमर उजाला
Updated Tue, 10 May 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
टीम सदस्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनसीआर में शामिल हुए भिवानी के विकास का रोडमैप तैयार करने के लिए एनसीआर प्लानिंग बोर्ड की टीम ने रिजनल प्लान-2021 के लिए सर्वे का काम आरंभ कर दिया है। प्लानिंग बोर्ड की दो सदस्यीय टीम जिले के अधिकारियों के साथ मिलकर सप्ताहभर यहां काम करेगी। टीम जिले के वर्तमान ढांचे और भौगोलिक स्थितियों की मैपिंग करेगी। टीम यह डेटाबेस तैयार करेगी कि जिले में कहां-कहां विकास की संभावना हैं।
सोमवार को एनसीआर प्लानिंग बोर्ड की दो सदस्यीय टीम यहां पहुंची। यह टीम इस सप्ताह यहां रहेगी और स्थानीय अधिकारियों के साथ पूरे जिले का दौरा करेगी। इस टीम का मुख्य काम प्लानिंग बोर्ड का रीजनल प्लान 2021 के लिए जमीनी सर्वे करना है। टीम के पास पूरे जिले की सैटेलाइट इमेज हैं। अब टीम इन सैटेलाइट इमेजिज की ग्राउंड रियलिटी (जमीनी सच्चाई) देखेगी, कि कहां पहाड़ हैं, कहां जंगल हैं। जिले में इस वक्त मूलभूत सुविधाओं की क्या स्थिति है। सैटेलाइट इमेजिज और वर्तमान ढांचे व भौगोलिक स्थितियों के आधार पर पूरे जिले की मैपिंग तैयार की जाएगी। इसी मैपिंग व डेटाबेस के आधार पर जिले की भविष्य की विकास की योजनाओं की प्लानिंग तैयार होगी।
भिवानी व दादरी क्षेत्र का दौरा किया
प्लानिंग बोर्ड के सदस्यों ने जिला योजनाकार व सिंचाई विभाग की टीम को लेकर पहले दिन भिवानी-चरखी दादरी से महेंद्रगढ़ सीमा तक दौरा किया। टीम ने मानकावास का पहाड़ी क्षेत्र देखा। रावलधी और दादरी-महेंद्रगढ़ सीमा पर नौरंगावास गांव के वन्य क्षेत्र का मुआयना किया। जिला योजनाकार अधिकारी सतीश पूनिया, एटीपी सीताराम, जेई अनिल कुमार, वन विभाग से जयपाल राठी के अलावा सिंचाई विभाग के अधिकारी-कर्मचारी टीम के साथ रहे।
विज्ञापन
टीम का आना इसलिए महत्वपूर्ण है
एनसीआर प्लानिंग बोर्ड की टीम का भिवानी दौरा जिले के विकास के लिए लिए अहम है। टीम की ओर से जुटाई गई जानकारियों के आधार पर नई परियोजनाओं का जिले में पर्दापण होगा। मसलन, जिले में सरकारी जमीन की उपलब्धता की स्थिति क्या है। वन्य क्षेत्र कितना है। इन्हीं जानकारियों में से औद्योगिक विकास की संभावना तलाशी जाएंगी। यह टीम रिजनल प्लान 2021 पर काम कर रही है।
प्लानिंग बोर्ड की दो सदस्यीय टीम रीजनल प्लान 2021 के सर्वे के लिए जिले के दौरे पर है। टीम यहां 5-6 दिन काम करेगी। टीम यहां की भौगोलिक स्थिति का जायजा लेगी।
सतीश पूनिया, जिला योजनाकार अधिकारी