फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, mp depender hooda, rajkumar saini, buycot, dushyant chautala

सांसद दीपेंद्र हुड्डा व राजकुमार सैनी जैसे लोगों का बहिष्कार हो: दुष्यंत चौटाला

Thu, 20 Oct 2016 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 20 Oct 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, mp depender hooda, rajkumar saini, buycot, dushyant chautala
दुष्यंत चौटाला - फोटो : फाइल फोटो

विज्ञापन
इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जात-पात, धर्म-मजहब, हिंदू-मुस्लिम को लड़वाकर समाज को बांटने का काम कर रही है। जनता से लेकर मीडिया तक के लोगों को राजकुमार सैनी व दीपेंद्र हुड्डा जैसे ओछी मानसिकता वाले लोगों से दूरी बनाए रखनी चाहिए।

बुधवार को गांव निनाण, सरसा घोघड़ा, चांग, कालुवास व नाथुवास के ग्रामीणों को संबोधित करते हुए चौटाला ने कहा कि जब केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नड्डा व दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल पर स्याही फेंकी जाती है तो उन पर केवल साधारण धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर छोड़ दिया जाता है, लेकिन राजकुमार सैनी व भाजपा सरकार ने तो उन पर स्याही फेंकने वाले युवाओं को धारा 307 लगवाकर उन्हें अपराधियों की श्रेणी में जोड़ दिया है। यह गलत है। इस मामले में राजकुमार सैनी द्वारा इनसो पदाधिकारी का नाम लिये जाने पर इनेलो सांसद ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा  कि सरकार को सीबीआई जांच करानी चाहिए।
विज्ञापन


इस बीच, सांसद लघु सचिवालय के बाहर धरने पर बैठे किसानों के बीच पहुंचे। चौटाला ने कहा कि आज 59 वें दिन तक पहुंचा यह किसानों का धरना एक इतिहास लिख रहा है। इस अवसर पर प्रदेश सचिव बलदेव घणघस, सुनील लांबा, दिलबाग चेयरमैन, मनमोहन भुरटाना, जितेंद्र शर्मा, राजबीर तालू, पार्षद मनोज यादव व नरेंद्र राज, प्रेम धनाना, जगदीश धनाना, इंदु परमार, प्रवक्ता राजू मेहरा, जसवंत चांग, रामेश्वर बाल्मीकि आदि उपस्थित रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed