{"_id":"57c1e70a4f1c1b0d4bd50c2a","slug":"bhiwani-news-more-than-half-atm-out-of-service","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के आधे एटीएम दिनभर रहे आउट ऑफ सर्विस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के आधे एटीएम दिनभर रहे आउट ऑफ सर्विस
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक इमेज
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक खाते से कैश निकवाने की प्रक्रिया को आसान बनाने वाले एटीएम सुविधा अब ग्राहकों के लिए असुविधा बनती जा रही है। जिले के कुल एटीएम में से 25-30 प्रतिशत एटीएम अक्सर किसी न किसी कारण से आउट ऑफ सर्विस रहते हैं। शनिवार और रविवार को तो आधे और इससे ज्यादा एटीएम ग्राहकों को निराश ही करते हैं। बैंकों की इस हीलाहवाली की वजह से जिले में तीन लाख एटीएम यूजर्स को अब भरोसा नहीं रहा कि जिस एटीएम में जाएं और उन्हें कैश मिल जाए।
शनिवार को अमर उजाला टीम ने एटीएम सुविधा का जायजा लिया तो चौंकाने वाले हालात सामने आए। शहर के करीब एक लाख एटीएम यूजर्स की सुविधा के लिए विभिन्न बैंकों ने 30 से अधिक एटीएम लगाए हैं। निरीक्षण के दौरान 15 से अधिक एटीएम आउट ऑफ सर्विस मिले। आलम यह है कि सबसे ज्यादा आवाजाही वाले बस अड्डा और रेलवे स्टेशन पर स्थित एटीएम सर्विस बाधित और सौ के नोट न होने के मैसेज पढ़ने को मिले।
ये मिला सूरतेहाल
शटर डाउन : कुछ का तो शटर डाउन मिला, इनमें देना बैंक, स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर व ओवरसीज आदि शामिल हैं।
यहां कैश नहीं : चिडियाघर मोड स्थित आईसीआईसीआई बैंक के दो एटीएम व पीएनबी
आउट ऑफ सर्विस : बस अड्डा स्थित एसबीआई, सब्जीमंडी के पास आईसीआईसीआई बैंक की शाखा के एटीएम के बाहर आउट ऑफ सर्विस के संदेश टंगे मिले।
सौ रुपये के नोट नहीं : पीएनबी के बस अड्डा व रेडक्राम ऑफिस के एटीएम, एसबीआई, आईसीआईसीआई, रेलवे स्टेशन स्थित एसबीआई के एटीएम में सौ रुपये के नोट न होने की वजह से कई ग्राहकों को निराश लौटना पड़ा।
विज्ञापन
अक्सर दो-तीन घंटे में खत्म हो जाता है सौ के नोट
सौ रुपये के नोट खत्म होने की समस्या से ग्राहकों को हर रोज जूझना पड़ता है। सुबह बैंक अधिकारियों के नए कैश डालने के बाद बमुश्किल दो से तीन घंटे सर्विस मिलती है। एटीएम में कैश मिलने पर पांच सौ रुपये से कम के नोट नहीं निकालने की समस्या उपभोक्ता को एटीएम-दर-एटीएम के चक्कर लगाने को मजबूर करती हैं। ऐसे में बैंक खाते में पांच सौ से कम रुपये होने पर उपभोक्ता को बस-रेल किराया, या अन्य काम के लिए एटीएम में रुपये नहीं मिलते।
एटीएम पर सही सर्विस नहीं मिलने की लोगों की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा। 31 अगस्त को होने वाली ब्लॉक लेवल बैंकर कमेटी की मीटिंग में सभी बैंक अधिकारियों को इस बाबत निर्देश दिए जाएंगे।
कुलजीत सिंह, एलडीएम, भिवानी