{"_id":"578692704f1c1b3f4113e2ef","slug":"bhiwani-news-missing-youth-pond-dead-body","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में मिला लापता युवक का शव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में मिला लापता युवक का शव
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
Missing
विज्ञापन
भिवानी के बौंदकलां में चार दिनों से लापता कस्बा निवासी युवक का शव बुधवार सुबह डूंगला तालाब में मिला। पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में ले लिया। मृतक के चाचा के बयान दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
कस्बा निवासी सतनारायण बुधवार सुबह घूमने के लिए घर से निकला था। अभी वह तालाब के पास से ही गुजर रहा था कि उसने अपने भतीजे अजय उर्फ बिट्टू का शव डूंगला तालाब के किनारे पर तैरता हुआ देखा। उसने मामले की सूचना अपने भाई जयपाल सिंह और परिजनों को दी। परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। एसएचओ अजीत सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तालाब से युवक का शव बाहर निकलवाया। मृतक नशे का आदी बताया जा रहा था। वह जयपुर में एक गोशाला में नौकरी करता था। युवक पिछले तीन-चार दिनों से घर से लापता था। परिजनों ने इस बारे में पुलिस में कोई भी शिकायत दर्ज नहीं करवा रखी थी। पुलिस ने मृतक के चाचा सतनाराण सिंह के बयान पर सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।