फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, missing, youth, dead body, dogs, eat

लापता युवक का मिला शव, कुत्ते रहे थे नोंच

Wed, 07 Sep 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 07 Sep 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, missing, youth, dead body, dogs, eat
dead body - फोटो : demo
भिवानी के लोहानी गांव से 10 दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए युवक का शव गांव के ही खेतों में मिला। शव को कुत्तों ने बुरी तरह नोंच रखा था। लगभग हड्डियां ही शेष थी। पीजीआई में शव का पोस्टमार्टम हुआ। जिसमें साफ हुआ कि जहरीले पदार्थ के सेवन से युवक की मौत हुई है। पुलिस ने मृतका की पत्नी के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव का पीजीआई में पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन


करीब 10 दिन पूर्व लोहानी का गांव करीब बिट्टू(27)संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। काफी तलाश करने के परिजनों ने पुलिस को शिकायत की। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी थी। सोमवार रात को गांव के खेतों में कुत्तों को देख कुछ लोग उस तरफ गए तो वहां शव देखा। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। मृतक की पहचान गांव के ही युवक बिट्टू के रूप में हुई। शव से दुर्गंध आ रही थी और शरीर के अधिकतर हिस्से को कुत्तों ने नोंच लिया था। ग्रामीणों ने कुत्तों को खदेड़ा। सूचना पर पहुंची जुई चौकी पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लाई। सुबह चिकित्सक ने शव की जांच कर पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। जांच में सामने आया कि जहरीले पदार्थ के सेवन से युवक की मौत हुई है। पुलिस ने मृतका की पत्नी के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की।
विज्ञापन

मामले में जूई चौकी इंचार्ज एएसआई सतपाल सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी अन्नू के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है। जहरीले पदार्थ के सेवन से युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो महीने पहले ही हुई थी शादी
मृतक बिट्टू की शादी दो महीने पहले ही हुई थी। नवविवाहिता के हाथों की मेहंदी भी अभी नहीं उतरी थी कि यह हादसा हो गया। शादी की सारी खुशियां मातम में बीत गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed