फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, missing person, dead body, shyamesar pond

श्यामेसर तालाब से मिला लापता व्यक्ति का शव

Mon, 20 Jun 2016 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 20 Jun 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, missing person, dead body, shyamesar pond
लापता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी के चरखी दादरी में दो दिन से घर से लापता व्यक्ति का शव शहर के श्यामेश्वर तालाब में मिला है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया है। पुलिस ने फिलहाल इस संबंध में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
विज्ञापन


शहर के हीरा चौक निवासी तिलकराज(30) वर्ष का शव रविवार सांय शहर के बीचो बीच स्थित श्यामेश्वर तालाब में मिला। जानकारी के  नुसार तिलकराज 17 जून की रात करीब नौ बजे घर से गया था। वह परिजनों को सालासर मंदिर जाने की बात कह रहा था। उसके बाद परिजनों को तिलकराज का पता नहीं चला। परिजनों का उससे संपर्क नहीं हो पा रहा था। परिजनों ने  इधर-उधर पूछताछ की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। रविवार सांय  तिलकराज का शव श्यामेश्वर तालाब में तैरता देखा गया। कुछ लोगों ने इसकी सूचना शहर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर लोगों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। शव की पहचान तिलकराज निवासी हीरा चौक के रूप मेें हुई। सूचना मिलने पर परिजन भी पहुंच गए।  पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया है। शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका था। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में इत्तफाकिया मौत होने संबंधी कार्रवाई की गई है। मृतक हेयर ड्रेसर का काम करता था।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed