{"_id":"57c1ebd14f1c1bb969d4f09b","slug":"bhiwani-news-medicine-pesticide-drink-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवाई की बजाय महिला ने पीया कीटनाशक, मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवाई की बजाय महिला ने पीया कीटनाशक, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
जहर, सुसाइड, हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी के चरखी दादरी में बुखार की दवाई के चक्कर में गांव भागवी निवासी एक महिला ने भूलवश कीटनाशक का सेवन कर लिया। सिविल अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शनिवार सुबह मृतका के शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में करवाया गया। पुलिस ने इस संबंध में मृतका के पिता के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव गुडियानी निवासी करतार सिंह ने 2007 में अपनी बटी पिंकी की शादी भागवी निवासी बिजेंद्र से की थी। शुक्रवार रात कीटनाशक के प्रभाव से पिंकी मौत हो गई। पुलिस को दिए बयान में मृतका के पिता करतार सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उसकी बेटी बुखार से पीड़ित थी। शुक्रवार को उसने बुखार की दवाई की बजाय भूलवश घर पर रखी कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। इसके प्रभाव से कुछ समय बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और उसे उल्टियां आनी शुरू हो गई तो ससुराल पक्ष के लोगों को मामले का पता चला। इसके तुरंत बाद परिजन उसे लेकर चरखी दादरी के सिविल अस्पातल पहुंचे। जहां उपचार के दौरान रात को उसने दम तोड़ दिया।
करतार सिंह ने भूलवश कीटनाशक का सेवन करने की बात पुलिस बयान में कही है। उसके बयान पर पुलिस ने 174 सीपीआरसी के तहत कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवाया। बाद में शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
एसआई राजबीर सिंह, जांच अधिकारी