{"_id":"580a6f654f1c1b716b7063f2","slug":"bhiwani-news-married-lady-dead-suspicious-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चरखी दादरी के गांव झोझू कलां में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर करंट से विवाहिता की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के ससुराल पक्ष से पति समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीजीआई रोहतक मेें शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है।
आदमपुर पुलिस थाना के अंतर्गत गांव झोझू कलां में विवाहिता संतकौर 32 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में करंट लगने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर आदमपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। इसी बीच मृतका के मायके वालों को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर मृतका के परिजन भी पहुंच गए। आदमपुर पुलिस चौकी इंचार्ज प्रेम सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतका संतकौर के भाई के बयान दर्ज किए। पुलिस बयान में भाई ने आरोप लगाया कि संतकौर को करंट लगाकर मारा गया है। चौकी इंचार्ज प्रेम सिंह ने बताया कि पुलिस ने विवाहिता के पति समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम पीजीआई रोहतक में करवाया गया है।