{"_id":"580530a74f1c1b716b703222","slug":"bhiwani-news-lohani-jhumpa-sixty-kilometer-road-become-state-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहानी से झूंपा तक 60 किलोमीटर का मार्ग बना राज्य मार्ग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहानी से झूंपा तक 60 किलोमीटर का मार्ग बना राज्य मार्ग
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
सड़क की फाइल इमेज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी जिले के मुख्य मार्गों में शामिल लोहानी से झुंपा तक के 60 किलोमीटर लंबे मार्ग का राज्य मार्ग बनाया गया है। अब इसकी हालत सुधरेगी और आधा दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को बेहतर मार्ग मिलेगा। मंजूरी की मोहर के बाद अब गजट नोटिफिकेशन का इंतजार है।
लोहानी से कैरू, देवराला, ओबरा, बहल, झुंपा तक के जिले के मुख्य मार्ग को राज्यीय राज मार्ग का दर्जा देने की मांग लंबे समय से उठ रही थी। बीते फरवरी माह में बहल में हुए मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान भी मुख्यमंत्री के समक्ष यह मांग रखी गई। रैली में मांग उठने के बाद ही बीएंडआर विभाग ने इसका प्रपोजल तैयार कर मंजूरी के लिए सरकार के पास भेजा। करीब 60 किलोमीटर लंबे इस मार्ग को प्रदेश सरकार ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। अब इस मुख्य जिला सड़क का उन्नयन राज्यीय राजमार्ग के रूप में किया जाएगा।
यह मार्ग एक ओर लोहानी-कैरू-देवराला-ओबरा-बहल-झूंपा सड़क लोहानी में राष्ट्रीय राजमार्ग-709ई और दूसरी ओर गांव झूंपा में राष्ट्रीय राजमार्ग-65 से मिलती है। यह मार्ग गांव लेघां, हेतमपुरा, कैरू, देवराला, ओबरा, बहल और झूम्पा जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण गांवों से गुजरती है। इसके अतिरिक्त, गांव झूम्पा में यह सड़क राजस्थान से भी जुड़ती है।
विज्ञापन
चार राज्यीय राजमार्ग बने राष्ट्रीय मार्ग
भिवानी जिले के चार राज्यीय राजमार्गों रोहतक-भिवानी, जींद-भिवानी-लोहारू, हांसी-भिवानी और झज्जर-दादरी-लोहारू को पहले ही राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा मिल चुका है।
लोगों ने बहल रैली में मुख्यमंत्री से लोहानी-झूंपा मार्ग को राज्यीय राजमार्ग बनाने की मांग रखी थी। इस पर काफी भीड़ रहती है और इस कारण इसका प्रपोजल बनाकर सरकार के पास भेजा था। प्रदेश सरकार ने मंजूरी दे दी है। गजट नोटिफिकेशन के बाद इस पर काम शुरू होगा।
पीके बागड़ी, एक्सईएन, बीएंडआर विभाग