फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, kiran chaudhary, congress leader, chinease, lagguage, protest, land, companies

चाइनीज सामान का कर रहे बहिष्कार, चाइनीज कंपनियों को दे रहे जमीन

Tue, 25 Oct 2016 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 25 Oct 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, kiran chaudhary, congress leader, chinease, lagguage, protest, land, companies
फाइल इमेज - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
सरकार के नुमाइंदे चाइनीज सामान नहीं खरीदने की बात करते है और चाइना की कंपनी को प्रदेश में जमीन दी जाती है ताकि वे अपना व्यापार कर सकें। सरकार को चाइना का माल ही आयात नहीं करना चहिए। सरकार की नीति से केवल छोटे दुकानदारों को ही नुकसान होगा। सरकार सिर्फ लोगों को बरगलाने का प्रयास कर रही है। यह कहना है कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी का। अपने आवास पर आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में वह सरकार की नीतियों पर जमकर बरसी।

उन्होंने कहा कि सरकार के दो साल बीत चुके है मगर विकास कही नजर नहीं आ रहा। केवल घोषणाएं ही हो रही है। श्रुति ने 29 करोड़ का वेस्ट मैनेजमेंट का प्रपोजल पास करवाया मगर उस पर कोई काम नहीं किया। मेडिकल यूनिवर्सिटी का काम दो साल बाद भी शुरू नहीं हो पाया है। तोशाम में उनके द्वारा करवाए गए विकास कार्यों पर बीजेपी नेता अपना पत्थर लगाकर झूठी लोकप्रियता हासिल कर रहे हैं। बीजेपी के सांसद अश्विनी चौपड़ा स्वयं मानते हैं कि बीजेपी की सरकार में भ्रष्टाचार व्याप्त है। भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टोलरेंस रखने वाली सरकार को अपने भ्रष्टाचारी अधिकारियों, सांसदों व विधायकों पर भी लगाम लगानी चाहिए। आज किसानों के साथ सरकार मजाक कर रही है किसानों से जीरी 15 सौ रुपये लेकर उसे पॉलिश करके उसे 10 हजार रुपए में बेच रही है।
विज्ञापन


सरकार के स्वर्ण जयंति समारोह पर बोलते हुए किरण चौधरी ने कहा कि केवल सरकार पैसा लूटाने का काम कर रही है। 1700 करोड़ रुपये सिर्फ प्रचार में बहाना चाहती है जबकि पांच सौ करोड़ भी भिवानी के विकास में दे तो हालात सुधर सकते है। सरकार अपने 154 वायदे पूरे करने की बजाए ध्यान भटका रही है। किसानों को पराली जलाने पर 10 हजार रुपये जुर्माना लगाया जाता है। जुर्माने से पहले सरकार को चाहिए था कि स्थानीय स्तर पर पराली भूसी के निपटान के लिए कॉटन बोर्ड निर्माण जैसे लघु उद्योगों की स्थापना की जाती, ताकि पराली के जलाए जाने की समस्या को सही प्रबंधन हो पाता। इस मौके पर पूर्व मंत्री डा. वासुदेव शर्मा, प्रदेश कांग्रेस महासचिव रामप्रताप शर्मा, प्रदेश कांग्रेस सचिव अशोक ढोला, देवराज महता, राजबाला, हरी सिंह सांगवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस से हम लड़ेंगे, बाकी अपनी सोच ले
कांग्रेस की सीट से भिवानी में सांसद का चुनाव हम ही लड़ेंगे बाकी अपनी सोच ले। यह बात किरण चौधरी ने सांसद दीपेंद्र हुड्डा द्वारा भिवानी से चुनाव लड़ने की संभावना पर बोलते हुए कही। भिवानी हमारा घर है और हम अपना घर छोड़कर कही नहीं जाने वाले। सांसद दीपेंद्र के बयान पर उन्होंने कहा कि नेताओं को मर्यादित जुबान जरूरी है। उन्हें किसी पर अभद्र टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed