फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, jat reservation, protest, court case, angry

मुकदमों से रोष, धरने पर जमे रहे आंदोलनकारी

Thu, 09 Jun 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
ब्यूरो अमर उजाला Updated Thu, 09 Jun 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, jat reservation, protest, court case, angry
जाट आरक्षण - फोटो : अमर उजाला
जाट आरक्षण संघर्ष समिति की ओर से पांच जून से शुरू हुआ धरना बुधवार को चौथे दिन भी जारी रहा। धरने पर बैठे लोगों के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज होने के बाद आंदोलनकारियों में रोष बना हुआ है। आंदोलनकारियों का कहना है कि जब तक आंदोलन चलता रहेगा वे धरने से नहीं हटेंगे। उधर, प्रशासन ने धरना के लिए एक दिन की लिखित में अनुमति देकर धरने की मियाद को और बढ़ा दिया है।
विज्ञापन


आरक्षण संघर्ष समिति की ओर से शहर के महेंद्रगढ़ बाइपास स्थित धरना लगातार जारी है। धरने पर बैठे जाट आरक्षण संघर्ष समिति जिला प्रधान राजकुमार हड़ोदी ने कहा कि शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे लोगों के खिलाफ केस दर्ज होने पर समिति के लोगों में खासा रोष है। उन्होंने बताया कि बुधवार को धरने में श्योराण खाप से भी करीब 20 लोग शामिल हुए। धरने के लिए उनको सरकार ने जगह दी है। जब तक समिति का आंदोलन चलेगा, वे धरने पर डटे रहेंगे। 
विज्ञापन

प्रशासन व पुलिस तंत्र रहा सतर्क 
धरने के मद्देनजर प्रशासन व पुलिस तंत्र सतर्क बना हुआ है। पल-पल की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। नियम एवं कानूनी पेंचों का भी ख्याल रखा जा रहा है ताकि पुलिस व प्रशासन की ओर से किसी प्रकार की कोई चूक या कमी न होने पाए। प्रशासन ने भी सुरक्षा के लिहाज से धरना स्थल पर बैठे सभी लोगों की सूची तैयार कर ली है। निर्धारित नाकों और चौराहों पर पुलिस के जवान 24 घंटे तैनात हैं। चार कंपनियां शहर औरआस पास के क्षेत्रों मेें तैनात हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कई खाप आ सकती हैं समर्थन में
फौगाट खाप प्रधान रामदास का कहना है कि खाप की ओर से दो तीन दिन में मीटिंग बुलाई जाएगी। मीटिंग में इस धरने में शामिल होने बारे कोई निर्णय लिया जा सकता है। वहीं, सांगवान खाप भी बैठक आयोजित कर अपनी रणनीति तैयार कर चुकी है और खाप पदाधिकारी शांतिपूर्वक धरने को समर्थन देने के मंसूबों की झलक दे चुके हैं।

प्रशासन ने धरने के लिए एक दिन की अनुमति और दे दी है। सुरक्षा के लिहाज से सभी प्रदर्शनकारियों के नामों की सूची मंगवा ली गई है। गैर कानूनी धरना देने पर प्रशासन ने मामले भी दर्ज किए है। अगर धरना शांतिपूर्वक व कानूनी रूप से आगे बढ़ता है तो प्रशासन को कोई दिक्कत नहीं है।
बिजेंद्र हुड्डा, एसडीएम

‘प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई हुई तो चुुप नहीं रहेंगे’ 
सांगवान खाप 40 की सलाहकार समिति ने जाट आरक्षण की मांग को लेकर चल रहे संघर्ष समिति के शांतिपूर्वक धरने का समर्थन किया है। साथ ही समिति ने प्रदर्शनकारियों पर दर्ज मामलों की निंदा करते हुए कहा है कि अगर प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई हुई तो खाप चुप नहीं रहेगी। साथ ही समिति ने डीजीपी के बयान के निंदा और कृषि मंत्री के बयान का समर्थन किया है।  


सांगवान खाप चालीस की सलाहकार समिति की बैठक सचिव नरसिंह सांगवान की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान बैठक में विचार-विमर्श के बाद निर्णय लिया कि जाट आरक्षण संघर्ष समिति द्वारा दिए जा रहे शांति पूर्वक धरने को सांगवान खाप सही मानती है। अपनी मांगों को अगर इस धरने में शामिल सभी पक्ष के लोग इसी प्रकार कानून की पालना करते हुए भाईचारा कायम रखते हैं तो 13 जून के बाद कोर्ट के फैसले को देखकर धरने का समर्थन देगी। अगर प्रशासन ने शांति पूर्वक धरना दे रहे जाटों के खिलाफ कार्रवाई की तो सांगवान खाप मूक दर्शक बनी नहीं रहेगी। नरसिंह सांगवान ने कहा कि जाट समाज की मांगों को शीघ्रता से पूरा किया जाए। खाप सचिव ने कहा कि जिस तरह से डीजीपी द्वारा युवाओं के शांति पूर्वक धरने में शामिल होने पर उनका थानों में रिकार्ड रखने और भविष्य में पुलिस तथा सेना की भर्ती में अयोग्य समझे जाने का बयान दिया है वो सरासर गलत है। इसके अलावा कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ द्वारा जाट आरक्षण के खिलाफ लगाई गई याचिका को उठाने को कि जो अपील की है वो सही है। इस मौके पर सूरजभान, मास्टर प्रताप सिंह, रामसिंह, वेदपाल अधिवक्ता, रविंद्र सिंह, जोरावार, राज सिंह, रणधीर सिंह, ऋषिपाल आर्य आदि उपस्थित थे।


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed