{"_id":"588cefcb4f1c1b476fcf6c42","slug":"bhiwani-news-jat-reservation-movement-dhnana-protest-heavy-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनाना में धरना आज, चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनाना में धरना आज, चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jan 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
reservation
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी में जाट आरक्षण आंदोलन के फिर से अल्टीमेटम और रविवार से धनाना गांव में धरने की घोषणा के बाद जिला छावनी में तबदील हो गया। शनिवार शाम हर संवेदनशील जगह-नाकों पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। यमुनानगर और अंबाला से आए करीब 11 सौ पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी सुरक्षा में लगाई गई है। जिले को सात सेक्टर में बांट कर 24 नाकों से सील किया गया है। इससे पहले सुबह जिलेभर में फ्लैग मार्च निकाल लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। उधर, जिला प्रशासन ने अमन-चैन के लिए विभिन्न संगठनों के नुमाइंदों की बैठक बुलाकर मंत्रणा की। इस बीच, अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने गांव धनाना में रविवार से धरना शुरू करने की बात कही है।
शनिवार को जिला प्रशासन किसी अप्रिय घटना से निपटने के लिए मुस्तैद नजर आया। आम आदमी की हिफाजत के लिए जिला पुलिस ने जिले को सात जोन में बांटकर 24 नाकों से सील करने का प्लान बनाया है। इसके अलावा शहर के अंदरूनी मुख्य चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थानों पर भी फोर्स तैनात रहेगी। मुख्य फोकस भिवानी जिले को दूसरे जिलों से जोडने वाले मुख्य मार्गों और संवेदनशील गांवों पर है। जिला पुलिस की सहायता के लिए फिलहाल यमुनानगर जिला पुलिस फोर्स और अंबाला जिला फोर्स के करीब 170 जवान और होमगार्ड के जवान है। पैरा मिलिट्री फोर्स की कंपनी भी पहुंचने का इंतजार है। सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए दिनभर जिला पुलिस और जिला प्रशासनिक अधिकारियों में बैठकों का दौर चलता रहा। पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में फोर्स ने जिले के विभिन्न गांवों में फ्लैग मार्च भी निकाला।
चौक व नाकों पर जवानों की तैनाती
सायं को अचानक भारी पुलिस फोर्स शहर के सभी मुख्य चौक-चौराहों पर उतर आई। रोहतक गेट चौक, हांसी गेट चौक, घंटाघर चौक, अनाजमंडी चौकी के पास, दादरी गेट, महम रोड होंडा एजेंसी के पास, तोशाम बाइपास पर पुलिस की टुकड़ियां तैनात नजर आईं। प्रत्येक चौक पर 15 से 20 जवानों की टीम तैनात थी।
विज्ञापन
यहां लगाए गए नाके
* लोहारू-दादरी चौक
* होंडा एजेंसी के सामने महम रोड
* तिगड़ाना मोड़ हांसी रोड
* दादरी गेट
* तोशाम बाईपास
* मारुति एजेंसी के सामने रोहतक रोड
* मुंढाल चौक, मुंढाल
* खरक पुलिस चौकी, खरक
* कितलाना चौक, दादरी रोड
* टी- प्वाइंट, बाढड़ा रोड, जूई
बवानीखेड़ा कस्बा :
* सुंदरपुर नहर नाका
* जमालपुर रोड फाटक बवानीखेड़ा
* बलियाली रोड फाटक
तोशाम कस्बा :
* हांसी रोड बाईपास तोशाम
* सांगवान रोड बाईपास तोशाम
* हिसार बार्डर खानक
* हिसार बार्डर खानक नाका
* सांगवान चौक
सिवानी कस्बा :
* टी प्वाइंट ईशरवाल-भिवानी रोड
* राजगढ़-हिसार रोड गांव बड़वा बार्डर नाका
* झुप्पा चौकी के सामने
लोहारू कस्बा :
* सूरजगढ़ रोड लोहारू
* सतनाली रोड टी प्वाइंट लोहारू
बहल
* गैस एजेंसी के सामने झुप्पा रोड बहल
* सुधीवास नाका
संघर्ष समिति ने भरी आंदोलन की हुंकार
जाट आरक्षण संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष होशियार सिंह जताई ने कहा कि धनाना में धरना दिया जाएगा और उनकी मांग जाट आरक्षण नहीं बल्कि पिछले आंदोलन में युवाओं पर दर्ज मुकदमे खारिज करवाना है। चाहे वे जाट बिरादरी के हो या फिर किसी अन्य। इसके अलावा घायलों को मुआवजा, मृतकों के परिजनों को नौकरी की मांग है। शांतिपूर्ण धरना दिया जाएगा और करीब 15 से 20 गांवों के ग्रामीण धरने में शामिल होंगे।
प्रशासन ने आंदोलनकारियों को चेताया
जिला प्रशासन ने आंदोलनकारियों को आगाह किया है कि जाट आरक्षण आंदोलन में शामिल होने वाले युवा ही नहीं तमाशबीन के रूप में शामिल होने पर भी युवक सरकारी नौकरी पाने से अयोग्य करार दिए जाएंगे। शांतिपूर्वक धरना केवल प्रशासन द्वारा निर्धारित जगह पर दिया जा सकेगा, अन्यथा कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सड़क, रेल मार्ग या अन्य किसी भी जगह पर यातायात बाधित नहीं होने दिया जाएगा।
शनिवार को डीआरडीए हॉल में विभिन्न व्यापारिक संगठनों, शिक्षण संस्थानों, पेट्रोल पंप संचालकों, गैस एजेंसी संचालकों, दवा विक्रेताओं की बैठक में एसडीएम सतपाल सिंह ने उक्त आदेश दिए। एसडीएम ने कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। व्यापारियों को किसी भी तरह से भयभीत होने की जरूरत नहीं है, लेकिन वे उनको कहीं पर भी संदिग्ध व्यक्ति या आंदोलन चलाए जाने की सूचना मिले तो वे तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में सूचित करें। शरारती तत्वों के खिलाफ तुरंत मुकदमे दर्ज होने के साथ गिरफ्तारी भी होगी।
उन्होंने व्यापारिक संगठनों से अपने-अपने प्रतिष्ठानों व बाजार में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। एसडीएम ने पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिए कि वे किसी सूरत में बोतल या अन्य किसी चीज में खुला पैट्रोल व डीजल न बेचें। पंप पर 30 प्रतिशत तेल रिजर्व रखा जाए। पुलिस उपाधीक्षक चंद्रपाल बिश्रोई ने कहा कि सड़क या रेल यातायात किसी भी सूरत में बाधित नहीं होने दिया जाएगा। बैठक में तहसीलदार संजय बिश्रोई, नगर परिषद के ईओ हरदीप सिंह, अनिल कालरा, व्यापार मंडल प्रान भानुप्रकाश, हांसी चौक व्यापारिक प्रधान नवीन चावला, हालू बाजार सर्राफा एसोसिएशन प्रधान विजय किशन अग्रवाल, हरियाणा व्यापार मंडल के जिला चेयरमैन गिगराज जैन, राजकुमार दिनोदिया, सुमित खेमका, कमल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।