फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, jat reservation movement, choturam anniversairy

धरनास्थल पर मनी छोटूराम जयंती

Wed, 01 Feb 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 01 Feb 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
bhiwani news, jat reservation movement, choturam anniversairy
file image - फोटो : अमर उजाला
अपनी विभिन्न मांगों के लिए धनाना में चल रहा जाट आरक्षण संघर्ष समिति के धरने में बुधवार को पुरुषों के साथ महिलाएं भी उतर आई। महिलाओं ने मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारे लगाए। धरनास्थल पर ही छोटूराम जयंती मनाई गई। समिति नेताओं के साथ सभी सदस्यों व महिलाओं ने चौ. छोटूराम की प्रतिमा पर पुष्पांजलि की। धरने में दिनभर धार्मिक गीत चलते रहे। धरने में महिलाओं में खासा जोश दिखा और कहा कि जब सबको आरक्षण मिल सकता है तो उन्हें क्यों नहीं। महिलाओं ने कहा कि वे अपना हक लेकर रहेंगी। उनके बच्चों को जबरन गिरफ्तार किया है, उन्हें रिहा किया जाए। मृतकों के परिजनों को रेगुलर सरकारी नौकरी दी जाए। धरने में श्योराण खाप 84 के प्रधान रामस्वरूप, कालीरमण खाप प्रधान ओमप्रकाश नीमड़ी भी समर्थन देने पहुंचे।
विज्ञापन


बुधवार को धनाना में चले रहे जाट आरक्षण संघर्ष समिति के धरने में पुरुषों में खासा जोश दिखा। पुरुषों के साथ करीब आधा दर्जन गांवों की महिलाएं भी धरने में शामिल हुई। सबसे पहले छोटूराम जयंती मनाते हुए छोटूराम की प्रतिमा पर पुष्पांजलि की गई। उन्हें याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि छोटूराम किसान मसीहा था। उन्होंने समाज को नई दिशा दी। उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। जयंती समारोह के बाद पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया और लंबित मांगों को शीघ्रातिशीघ्र पूरा करने की मांग की। महिलाओं ने चेतावनी दी कि वे पुरुषों केसाथ कंधे से कंधा मिलाकर आंदोलन में खड़ी है और अपना हक लेकर रहेंगी। किसी भी सूरत में पीछे नहीं हटेंगी।
विज्ञापन

धरने की अध्यक्षता सूबेदार राजमल ने की। जाट आरक्षण संघर्ष समिति के जिला प्रधान होशियार सिंह ने कहा कि अब महिलाएं नियमित रूप से धरने में शामिल होंगी और उनकी मांगों का समाधान नहीं होने तक धरना चलता रहेगा। इस बार आश्वासन पर किसी सूरत में धरना खत्म नहीं किया जाएगा। धरना में संख्या दिन ब दिन बढ़ाई जाएगी। धरने में प्रधान होशियार सिंह के अलावा ओमप्रकाश, मास्टर राजा जताई, दीवान सिंह पुर, हवा सिंह, सूरजीत धनाना, कुलदीप धनाना आदि ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के साथ सीआरपीएफ की सुरक्षा रहेगा जिला
जाट आरक्षण को लेकर चल रहे आंदोलन में अप्रिय घटना की आशंका के चलते जिला में सुरक्षा व्यस्था को कड़ा किया जा रहा है। पहले नाकों पर पुलिस तैनात थी। जिसके बाद रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड आदि सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा बढ़ाई गई। अब सीआरपीएफ के जवान भी जल्द ही भिवानी पहुंच जाएगा। बुधवार देर सायं तक जवानों के भिवानी पहुंचने की उम्मीद है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह कड़ी है। करीब 11 सौ जवान सुरक्षा में तैनात किए गए है। सीआरपीएफ के जवान भी जल्द ही पहुंच रहे हैं।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed