फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, jat agitation, dhnana, power, rally, show

जाट आरक्षण आंदोलन: 19 को धनाना में रैली कर दिखाएंगे ताकत

Thu, 16 Jun 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 16 Jun 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, jat agitation, dhnana, power, rally, show
फाइल पिक्‍चर - फोटो : अमर उजाला
19 जून को धनाना में रैली कर जाट बिरादरी के लोग अपनी ताकत दिखाएंगे। रैली आसपास के 12 गांवों के लोग शामिल होंगे। जाट बिरादरी ही नहीं अन्य बिरादरी के लोगों को भी रैली में भाग लेने के लिए न्यौता दिया जा रहा है। उधर, धरने में जिले में दो और धरनास्थल बढ़ाने का निर्णय लिया गया। संभवत: तोशाम और लोहारू में नए धरनास्थल बनाए जा सकते है। इस पर फैसला जिला स्तरीय बैठक में होगा।
विज्ञापन


जाट आरक्षण व अन्य मांगों को लेकर धनाना प्रथम की धर्मशाला में चल रहा धरना बुधवार को भी जारी रहा। धरने की अध्यक्ष जाटू खाप 84 के प्रधान राजमल ने की। बुधवार को धरने में जाट नेताओं के तेवर तीखे नजर आए। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेश सचिव सतबीर पूनिया, प्रदेशाध्यक्ष सूबे सिंह ढाका, महेंद्र पूनिया भी धरने पर पहुंचे और आंदोलनकारियों का हौसला बढ़ाया। धरने में निर्णय लिया गया कि अब आंदोलन को थोड़ा बढ़ाते हुए जिले में दो अन्य जगह धरने शुरू किए जाएंगे। फिलहाल धनाना और दादरी में धरना चल रहा है। बैठक में लोहारू और तोशाम में धरने शुरू करने पर विचार किया गया। अब इन क्षेत्रों के जाट बिरादरी के लोगों से बातचीत कर फैसला किया जाएगा। साथ ही बैठक में 19 जून को धनाना में 12 गांवों की रैली करने का निर्णय लिया गया। संघर्ष समिति के जिला प्रधान होशियार सिंह ने बताया कि रैली के माध्यम से हम सरकार को दिखाना चाहते है कि हमारी मांग जायज है और हम पीछे नहीं हटेंगे। धरने में सूई व महेंद्रगढ़ से भी जाट नेता समर्थन देने पहुंचे।
विज्ञापन


जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने की धरने में भागीदारी बढ़ाने की अपील
 अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने विभिन्न गांवों  में जाट जागरण अभियान चलाकर समाज के लोगों को धरने में भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। बुधवार को समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष शेरसिंह रतेरा की अगुआई में गांव बोहल, रोहनात, पपौसा, सीपर, जमालपुर, जीताखेड़ी आदि गांवों अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि कहा कि जाट समाज शांति पूर्वक धरना दे रहा हैं। जाट समाज पूरी तरह से एकजुट है, यह व्यक्तिगत लड़ाई नहीं अपितु पूरे समाज की अपनी है। इस अवसर पर पूर्व सरपंच नफेसिंह, सूबेसिंह, पप्पू फौगाट आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed