फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, jat agitation, chief minister, chat, deligate

मुख्यमंत्री के साथ बातचीत को लेकर असमंजस में खाप प्रतिनिधि

Fri, 17 Jun 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 17 Jun 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, jat agitation, chief minister, chat, deligate
ध्‍ारना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
प्रदेश सरकार के साथ 17 जून को बातचीत का निमंत्रण मिलने के बाद खाप प्रतिनिधियों में असमंजस की स्थिति है। कई खाप प्रतिनिधि बातचीत में होने की तैयारी में हैं तो कई ने स्वयं को इससे अलग रखा है। कई लोगों ने अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया है। वीरवार को रेस्ट हाउस में एसडीएम विजेंद्र सिंह द्वारा खाप प्रतिनिधियों को सरकार की तरफ से बातचीत का निमंत्रण देने के बाद यह स्थिति पैदा हुई। एसडीएम ने कहा कि सरकार की तरफ से ऐसे खाप प्रतिनिधियों की सूची मांगी गई है जो 17 जून को वार्ता में शामिल होंगे। एसडीएम ने खाप प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे  सरकार से होने वाली इस बातचीत में अवश्य भाग लें ताकि  इस विषय को आपस मेें मिल बैठकर सुलझाया जा सके।
विज्ञापन


एसडीएम का निमंत्रण मिलने के बाद क्षेत्र की फौगाट खाप के प्रधान रामदास और सचिव बलवंत सिंह का कहना है कि फिलहाल उनका सरकार से होने वाली बातचीत में शामिल होने का कोई  इरादा नहीं है। सचिव बलवंत फौगाट ने बताया कि फौगाट खाप की कार्यकारिणी की मीटिंग बुलाए बिना इस बारे में कोई निर्णय नहीं लिया जा सकता। उन्होंने बताया कि 18 जून को झज्जर जिले के मांडोठी में बुलाई सर्वखाप महापंचायत में जो फैसला होगा फौगाट खाप उसी की पालना करेगी।
विज्ञापन

सांगवान 40 खाप सचिव नर सिंह ने बताया कि एसडीएम की तरफ से सरकार के साथ होने वाली बातचीत का निमंत्रण मिला है। उन्होंने बताया कि सरकार के साथ होने वाली बातचीत में सांगवान खाप से कुछ प्रतिनिधि शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि इस बातचीत में शामिल होकर सरकार से निर्दोष लोगों की जेल से रिहाई करवाने, आंदोलन के दौरान मारे लोगों के आश्रितों को सरकारी नौकरी और 10-10  लाख आर्थिक सहायता देने के अलावा दर्ज केस खारिज करवाने की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार को आरक्षण के मसले पर कोर्ट में मजबूती से पैरवी करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र की सतगामा खाप सरकार के साथ होने वाली बातचीत को लेकर अभी संशय में है। सतगामा खाप प्रधान ओमप्रकाश का कहना है कि इस बारे में खाप की तरफ से कोई निर्णय नहीं लिया जा सका है। खाप प्रतिनिधियों के बीच इसे लेकर कोई खास बातचीत नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि खाप का मौजूदा में चल रहे धरनों को पूर्णतया समर्थन है। खाप इन धरनों को अपना खुलकर समर्थन कर रही है।


सरकार के निर्देशानुसार प्रशासन ने खापों को निमंत्रण दिया है। क्षेत्र की सभी खापों को 17 जून को होने वाली बातचीत में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। पंचकूला में होने वाली बैठक में शामिल होने वाले इन खाप प्रतिनिधियों की लिस्ट मांगी गई है। -

एसडीएम विजेंद्र सिंह

जाटों का धरना जारी
जाट आरक्षण संघर्ष समिति का धरना जारी है। धरने में वीरवार को जाट आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेश महासचिव शेर सिंह रतेरा और प्रदेश प्रवक्ता रामभगत मलिक पहुंचे। प्रदेश महासचिव शेर सिंह ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती उनका धरना जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार के साथ होने वाली बातचीत में संघर्ष समिति के काफी लोग शामिल होंगे। इस दौरान सरकार से निर्दोष लोगों की रिहाई करने, आंदोलन के दौरान मारे लोगों के परिजनों को सरकारी नौकरी और आर्थिक सहायता देने के अलावा दर्ज केस वापस लेने की मांग करेंगे। आरक्षण संघर्ष समिति जिला अध्यक्ष राजकुमार हड़ोदी की अगुवाई मेें शहर के महेंद्रगढ़ बाईपास पर धरना जारी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed