फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, illegal, liquor, sale, penalty

अवैध शराब बिक्री पर 11 हजार जुर्माना

Sun, 11 Sep 2016 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 11 Sep 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, illegal, liquor, sale, penalty
शराब की दुकान
भिवानी केसिधनवा गांव में विभिन्न सामाजिक बुराइयों पर रोक लगाने के लिए ग्रामीणों की अहम बैठक हुई। बैठक में गांव में डीजे बजाने पर और अवैध रूप से शराब की बिक्री पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाने पर सहमति बनी। ग्रामीणों ने फैसला लिया कि अगर किसी ने नियम का उल्लंघन किया तो उसे निर्धारित जुर्माना भरना होगा। शराब के ठेके को गांव से एक किमी दूर किया जाएगा।
विज्ञापन


शनिवार को ग्राम सचिवालय में आयोजित पंचायत की अध्यक्षता पूर्व सरपंच सुरेश कुमार की अध्यक्षता में हुई। ग्रामीणों ने सर्वसमति से फैसला लिया कि गांव में शराब की अवैध बिक्री नहीं होगी और कोई शराब की अवैध बिक्री करता मिला तो उससे 11 हजार रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। वहीं, गांव में मौजूद शराब के ठेके को एक महीने के अंदर गांव की परिधि से बाहर करने को कहा। इसके अलावा गांव में साधारण आवाज में संगीत को छोड़कर तेज आवाज में डीजे बजाने पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाने के साथ उल्लंघन करने वाले पर 11 हजार रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। इसके लिए चौकीदार से गांव में मुनादी करवाई जाएगी।
विज्ञापन


इसके अलावा बेवजह शरारत करने वाले पर 1100 रुपये तथा जुआ खेलने वाले पर 5100 रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। फैसलों को लागू करने के लिए गांव के प्रमुख लोगों की 22 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। इस अवसर पर सरपंच अंजू देवी, सुरेश कुमार,  दयाचंद पूर्व सरपंच, भगत सिंह, महाबीर सिंह, नोरंग पूर्व पंच, राजेश पंच आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed