फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, htet exam, exam, hisar, omr sheet, run, narnaul, duplicate

हिसार में ओएमआर शीट लेकर भागा तो नारनौल में धरा फर्जी परीक्षार्थी

Sun, 19 Jun 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 19 Jun 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, htet exam, exam, hisar, omr sheet, run, narnaul, duplicate
परीक्षा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पिछले नवंबर महीने में पेपर लीक की वजह से रद हुई हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) 2014-15 (लेवल-3) की परीक्षा शनिवार को बिना किसी बाधा के निपट गई। अलबत्ता हिसार व नारनौल में नकल के तीन केस जरूर पकड़े गए। हिसार में एक परीक्षार्थी ओएमआर शीट लेकर भाग गया तो नारनौल में फर्जी परीक्षार्थी (इम्प्रसोनेशन) पकड़ा गया।
विज्ञापन


अभूतपूर्व सुरक्षा इंतजामों के बीच शनिवार दोपहर दो बजे एचटेट लेवल तीन की परीक्षा 467 केंद्रों पर शुरू हुई। परीक्षा में लगभग एक लाख 37 हजार 841 परीक्षार्थियों ने इम्तिहान दिया। बोर्ड ने हरियाणा के अलावा दिल्ली व चंडीगढ़ में कंप्यूटर आधारित (सीबीटी) 53 परीक्षा केन्द्रों पर लगभग 12 हजार 426 व पारंपरिक पेन आधारित ओएमआर माध्यम से 414 केन्द्रों पर 1,25,415 परीक्षार्थियों के लिए इंतजाम किए गए। परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए तीन सौ से ज्यादा उड़नदस्ते और 473 आब्जर्वर की तैनाती की गई।
विज्ञापन


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सचिव पंकज ने बताया कि परीक्षा बिना किसी बाह्य हस्तक्षेप व सफलतापूर्वक आयोजित की गई। अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार हिसार व नारनौल जिलों में अनुचित साधन प्रयोग के दो मामले भी दर्ज किये गये हैं, जिनमें नारनौल में प्रतिरुपण का एक केस शामिल है। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने परीक्षा में तैनात कर्मचारियों और अधिकारियों व पुलिस प्रशासन को परीक्षा के सफल आयोजन में दिए गए सहयोग के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तरकुंजी वेबसाइट पर अपलोड
शिक्षा बोर्ड ने शनिवार को हुई एचटेट लेवल-3 (पीजीटी) के सभी विषयों की ड्राफ्ट आंसर-की बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। यदि किसी अभ्यर्थी को प्रश्र-पत्र बुकलेट में दिए गए किसी प्रश्र या उत्तरकुंजी में दिए गए किसी भी उत्तर के बारे में कोई आपत्ति हो तो इस सम्बन्ध में पूर्ण तथ्यों/प्रमाणों सहित 21 से 27 जून सांय पांच बजे तक अपनी आपत्ति इस वेबसाइट पर निशुल्क भेज सकते हैं।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सचिव पंकज ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने ऑफलाइन (पारम्परिक पैन-ओएमआर आधारित) परीक्षा दी है उनके लिए सभी सेटों की ड्राफ्ट आंसर-की बोर्ड की वेबसाइट (डब्ल्यूडब्लयू डॉट बीएसईएच डॉट ओरआरजी डॉट इन) पर अपलोड कर दी गई है।परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी किसी भी प्रश्र-पत्र बुकलेट सैट के अनुसार अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं।


न्होंने बताया कि ऑनलाइन (सीबीटी-कम्प्यूटर आधारित परीक्षा) परीक्षा के तहत अपीयर अभ्यर्थियों के लिए प्रश्र-पत्र की मास्टर कॉपी (सेट-ए) तथा आंसर-की (सेट-ए) संलग्न पोर्टल में उपलब्ध है। अत: ऑनलाइन परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी केवल मास्टर कॉपी (सेट-ए) के अनुसार ही अपनी आपत्ति दर्ज करवाए। ऑनलाइन (सीबीटी) अभ्यर्थियों को उत्तर पत्रिका उनके पंजीकृत ई-मेल आईडी पर भेज दी गई है। बोर्ड सचिव ने बताया कि प्रश्र-पत्र व उत्तरकुंजी के संबंध में 27 जून के बाद प्राप्त होने वाली किसी भी आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जाएगा तथा बिना किसी भी नोटिस के आपति अस्वीकृत कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed