फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, holi, hooligans, day, tension

असामाजिक तत्वों ने दिन में जलाई होली, बना तनाव

Thu, 24 Mar 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
ब्यूरो अमर उजाला Updated Thu, 24 Mar 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, holi, hooligans, day, tension
असामाजिक तत्वों - फोटो : अमर उजाला
गांव रावलधी में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा समय से पहले ही होलिका दहन किए जाने गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए वहां तुरंत पुलिस प्रशासन को वहां भेजा। पुलिस प्रशासन ने गांव पहुंचकर दोबारा से होली तैयार करवाई। इसके बाद  होलिका दहन भी पुलिस की मौजूदगी में किया गया। हालांकि गांव के सरपंच का कहना है कि पटाखे जलाने के दौरान होली में आग लग गई। मगर दिन भर गांव में यह चर्चाएं रही कि एक समुदाय विशेष द्वारा होली न मनाने के फैसले के चलते यह सब किया गया है। उधर दो तीन अन्य गांवों से भी इसी तरह की सूचनाएं मिली। मगर इन सूचनाओं की पुष्टि नहीं हो सकी। 
विज्ञापन


रावलधी में सरकारी स्कूल के पास होली बनाई गई थी। इस दौरान गांव की महिलाओं ने जाकर वहां पूजा अर्चना की। दोपहर को अचानक तीन बजे किसी ने होलिका दहन कर दिया। जैसे ही ग्रामीणों को यह पता चला, तो वे मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों का कहना था कि कुछ असामाजिक तत्वों ने समय से पहले होलिका दहन किया है। इस घटना से गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। उधर गांव के सरपंच भी वहां आए। सरपंच ने घटना की सूचना पुलिस को भी दी। कुछ देर में ही सदर एसएचओ देशराज दहिया भी घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होेंने ग्रामीणों को समझा बुझाकर दोबारा होली तैयार करवाई। शाम 6 बजकर 50 मिनट पर होलिका दहन किया गया। इस दौरान पुलिस के दो तीन जवान वहां तैनात रहे। उधर एक दो अन्य गांवों से भी इसी तरह की सूचनाएं मिली, लेकिन इनकी पुष्टि नहीं हो सकी।
विज्ञापन



होली पर्व पर क्षेत्र में पूर्णतया शांति बनी रही। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की है।
बिजेंद्र हुड्डा, एसडीएम


ऐसे संभावित गांवों में पुलिस  भी तैनात की गई है ताकि किसी प्रकार की अशांति पैदा न होने पाए। गांव रावलधी में दिन के करीब तीन बजे होलिका दहन होने पर यहां दोबारा से होलिका बनवा दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

देशराज दहिया, इंचार्ज, सदर पुलिस थाना


पटाखा छोड़े जाने से होलिका दहन हो गया था। बाद में दोबारा होली बनाकर विधिवत रूप से दहन किया गया। 
राजेश कुमार, सरपंच, रालवधी श्रद्धांजलि
 
आरक्षण आंदोलन के मृतकों को दी 
उधर खापों की घोषणा के बाद कई गांव में होली नहीं मनाई गई। इस दौरान जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। ज्ञात रहे पिछले दिनो सांगवान खाप, फौगाट खाप व क्षेत्र की अन्य खापों ने इस बार होली पर्व न मनाए जाने का निर्णय लिया था। इस निर्णय के  अनुरूप इन खापों के तहत आने वाले सभी गांवों में होली पर्व नहीं मनाया गया। इन लोगों ने होलिका पूजन व दहन नहीं किया। फोगाट खाप प्रधान रामदास का कहना है कि आरक्षण आंदोलन के दौरान मृतक लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए  होली पर्व नहीं मनाया गया है। खाप ने यह फैसला काफी दिन पहले ही ले लिया था। सांगवान खाप सचिव नर सिंह ने बताया कि  सांगवान खाप के तहत आने वाले 40 गांवों में  होली पर्व नहीं मनाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed