फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, government college, overall, champion

मेजबान गवर्नमेंट कॉलेज बना ओवरऑल चैंपियन

Tue, 06 Sep 2016 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 06 Sep 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, government college, overall, champion
बॉक्सिंग
 राज्यस्तरीय इंटर कॉलेज चैंपियनशिप में मेजबान गवर्नमेंट कॉलेज ने लड़कों की स्पर्धा में टीम ने 3 स्वर्ण, 2 रजत व 2 कांस्य पदक तो लड़कियों के वर्ग में चार स्वर्ण व दो कांस्य पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता। वहीं वैश्य कॉलेज की लड़कों की टीम व आरकेएसडी कैथल की लड़कियों ने रनरअप ट्राफी अपने नाम की। विजेताओं को मुख्यातिथि प्रदेश सरकार वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने पदक व नकद पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


सोमवार को चैंपियनशिप के समापन अवसर पर मुख्यातिथि कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि खेलों का जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। प्रदेश के खिलाड़ियों की बदौलत देश को राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गौरव मिला। प्राचार्य ज्ञानेंद्र सिंह ने कॉलेज की खेल उपलब्धियों को विवरण प्रस्तुत किया। साथ ही कॉलेज में खेल नर्सरी की स्थापना, मल्टीपर्पज हॉल, अतिरिक्त साइंस ब्लॉक, बाउंड्रीवॉल निर्माण की मांग रखी। इस पर मुख्यातिथि ने मांगों को प्राथमिकता से पूरा करवाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में भक्त फूल सिंह विश्वविद्यालय खानपुर की कुलपति डा. आशा कादयान, दिलबाग सिंह संयुक्त कमिश्नर आबकारी एवं कराधान गुड़गांव, अनूप सिंह रिटायर्ड एडीसी आबकारी एवं कराधान ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उच्चतर शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डा. कुलदीप बेनीवाल, विधायक घनश्याम सर्राफ, जिला परिषद चेयरमैन रमेश ओला, जिला भाजपा अध्यक्ष नंदराम धानिया, ठा. विक्रम सिंह, उप-प्राचार्या मंजू शर्मा, कौशल सांघी, अंजू लोहान, सुधीर शर्मा, जगबीर मान, डा. सुरेन्द्र चौहान, बलबीर शर्मा, सुरेश धायल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


लड़कियों के 48 किलो भारवर्ग में जाट किशोरी कॉलेज रोहतक की मोनिका ने स्वर्ण पदक, बीपीएस सोनीपत की स्वीटी ने रजत पदक एवं  राजकीय महाविद्यालय भिवानी की निशा व गीता विद्या मंदिर सोनीपत अन्नू ने कास्ॅय पदक प्राप्त किया। 51 किलो भारवर्ग में राजकीय महाविद्यालय भिवानी की रीतु ने स्वर्ण पदक, महिला महाविद्यालय झोझू कलां की नीरज ने रजत, राजकीय महाविद्यालय अंबाला की मोनिका तथा राजकीय महाविद्यालय गुडगॉव की प्रीति ने कॉस्य पदक प्राप्त किया। 54 किलो वर्ग में आरकेएसडी कैथल की मनीशा ने स्वर्ण, राजकीय महाविद्यालय हिसारव की सोनू ने रजत एवं राजकीय महाविद्यालय मुरथल की वर्षा एंव राजकीय महाविद्यालय भिवानी की रविना ने कांस्य पदक जीता। 57 किलो वर्ग में महिला महाविद्यालय झोझू कलां की सोनिया ने स्वर्ण पदक,  महारानी जाट किशोरी की पूजा यादव ने रजत, राजकीय महाविद्यालय हिसार की मनजीत तथा राजकीय महाविद्यालय महम की संजू को कांस्य पदक विजेता बनी। 60 किलो भारवर्ग में राजकीय महाविद्यालय भिवानी की ज्योति ने स्वर्ण पदक, आरकेएसडी कैथल की अन्नू को रजत व एचएमएम कैथल की अंजू तथा जाट किशोरी  कॉलेज रोहतक की रमा ने कांस्य पदक जीता। 64 किलो वर्ग में वैश्य महिला महाविद्यालय रोहतक की मुकेश ने स्वर्ण, आरकेएसडी कैथल की रानी ने रजत एवं राजकीय महाविद्यालय तोशाम की ज्योति व राजकीय महाविद्यालय हिसार की शिक्षा कांस्य पदक विजेता बनी। 69 किलो वर्ग में राजकीय महाविद्यालय भिवानी की पूजा को स्वर्ण पदक, एसडी महाविद्यालय नरवाना की मुकेश को रजत व  जाट किशोरी कॉलेज रोहतक की शशि ने कांस्य पदक जीता। 75 किलो भार वर्ग में राजकीय महाविद्यालय भिवानी की कलावंती को स्वर्ण, राजकीय महाविद्यालय हिसार की किरण को रजत एवं आदर्श कॉलेज भिवानी की नुपूर व राजकीय महाविद्यालय झज्जर की आशा को कांस्य पदक से सम्मानित किया। 81 किलो भारवर्ग मे बीपीएस सोनीपत की मोहिनी को स्वर्ण, अग्रवाल कॉलेज बल्लबगढ़ की खूशबू को रजत तथा राजकीय महाविद्यालय हिसार की निशू को व  एसडी कॉलेज नरवाना की रेनू को कांस्य पदक मिला। 81 किलो से अधिक भारवर्ग में आरकेएसडी कैथल की नेहा को स्वर्ण, राजकीय महाविद्यालय हिसार की प्रीति को रजत एवं राजकीय महाविद्यालय तोशाम की संगीता व  आदर्श कॉलेज भिवानी की पूजा कांस्य पदक विजेता बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़कों के परिणाम
लड़कों के 49 किलो भारवर्ग में आरकेएसडी कैथल के सोनू ढुल ने स्वर्ण, सीबीएलयू के सुदीप को रजत, वैश्य कॉलेज भिवानी के सत्यप्रकाश व राजकीय महाविद्यालय टोहाना के महावीर ने कांस्य पदक विजेता। 52 किलो वर्ग में वैश्य कॉलेज के नितेश को स्वर्ण, द्रोणाचार्य कॉलेज गुडगॉव के सचिन को रजत, राजकीय महावद्यिालय नरवाना के सोनू व राजकीय महाविद्यालय टोहाना के अमन को कांस्य पदक मिला। 56 किलो भारवर्ग में राजकीय महाविद्यालय नरवाना के कमल को स्वर्ण, राजकीय महाविद्यालय भिवानी के आदित्य को रजत, राजकीय महाविद्यालय करनाल के विकास व राजकीय महाविद्यालय कैथल के विकास को कांस्य पदक से सम्मानित किया।

60 किलो वर्ग में वैश्य कॉलेज भिवानी के अंकित को स्वर्ण पदक, छोटूराम जाट कॉलेज हिसार के अमित कोस्त्रत्त् रजत, राजकीय महाविद्यालय भिवानी के प्रदीप व लालएऌाथ हिंदू कॉलेज के तेजविंद्र ने कांस्य पदक जीता। 64 किलो वर्ग में राजकीय महाविद्यालय टोहाना के संदीप ने स्वणर्ज, राजकीय महाविद्यालय भिवानी के राहुल ने रजत, राजकीय महाविद्यालय होडल के प्रशांत व राजकीय महाविद्यालय करनाल के राहुल ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। 69 किलो भारवर्ग में राजकीय महाविद्यालय भिवानी के योगेंद्र को स्वर्ण पदक, लालनाथ हिंदू कॉलेज रोहतक के विशाल को रजत पदक एवं दयानंद कॉलेज हिसार के नवीन व आरकेएसडी कैथल के विकास को कॉस्य पदक मिला। 75 किलो भारवर्ग में डीएन कॉलेज हिसार के मोनू को स्वर्ण, आरकेएसडी कैथल के नितिन को रजत एवं जीसी करनाल के विक्रम व भगवान परशुराम कॉलेज कुरूक्षेत्र के अमन को कांस्य पदक से सम्मानित किया। 81 किलो वर्ग में जनता कॉलेज दादरी के भविष्य को स्वर्ण, राजकीय महाविद्यालय करनाल के राहुल को रजत, राजकीय महाविद्यालय भिवानी के प्रदीप व नेकीराम कॉलेज रोहतक के जतिन कांस्य पदक विजयी बने। कॉस्य पदक मिला। 91 किलो भारवर्ग में राजकीय महाविद्यालय भिवानी के सुमित को स्वर्ण पदक, जनता कॉलेज दादरी के नवीन को रजत, हिसार के गगन व राजकीय महाविद्यालय टोहाना के सोरभ ने कांस्य पदक जीता।

91 किलो से अधिक भारवर्ग मेें राजकीय महाविद्यालय के संदीप को स्वर्ण पदक, राजकीय महाविद्यालय टोहाना के दीपक को रजत एवं जाट कालेज कैथल के मंजीत मोहन व आईबी कालेज पानीपत के रवीन को कांस्य पदक मिला।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed