{"_id":"582772364f1c1b6729b3bc46","slug":"bhiwani-news-farmer-seed-online-subsidy","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब किसानों को बीज पर मिलेगी ऑन लाइन सब्सिडी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब किसानों को बीज पर मिलेगी ऑन लाइन सब्सिडी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
तिल
- फोटो : getty images
विज्ञापन
किसानों को बीज पर मिलने वाली सब्सिडी अब ऑनलाइन मिलेगी। इसके लिए ऑनलाइन फार्म भरना होगा और ऑनलाइन ही उनके खाते सब्सिडी के पैसे आएंगे। किसान बीज भी अब अपनी मर्जी से सरकार या गैर सरकारी दुकान से मनपसंद खरीद सकेंगे, लेकिन सब्सिडी के लिए उनको इसकी रसीद व पूरा विवरण रखना होगा, जिसे कृषि विभाग सत्यापित करेगा। इसके लिए विभाग सोमवार से जागरूकता अभियान चलाएगा, जिसमें कृषि विकास अधिकारी गांवों में जाकर किसानों को रबी की फसल के बीज पर मिलने वाली सब्सिडी के बारे में जागरूक करेंगे।
सब्सिडी के लिए किसान को ये कराना होगा
किसानों को रबी की फसल के लिए ऑन लाइन पंजीकरण करवाना होगा, जिसमें उसको बैंक का नाम, खाता संख्या, आधार कार्ड की डिटेल दर्शानी होगी। किसान को अपने पास बीज खरीद का बिल रखना सुरक्षित रखना होगा। किसान बीज सरकारी या गैर सरकारी किसी भी स्रोत से खरीद सकता है। सब्सिडी में रबी की फसल के साथ पशुओं का चारा जैसे बरसीन, जई, मक्का, जौ व दालें भी शामिल हैं। किसान द्वारा बिजाई की गई फसल का कृषि विभाग निरीक्षण करेगा तथा उसकी रिपोर्ट पंचकूला मुख्यालय भेजी जाएगी। निरीक्षण के दौरान संबंधित फसल की गिरदावरी व बीज बिल की फोटो प्रति देनी होगी।
सोमवार से चलाया जाएगा जागरूकता अभियान
किसानों को बीज पर मिलने वाली सब्सिडी के लिए कृषि विभाग सोमवार से गांवों में जागरूकता अभियान चलाएगा। इसके लिए कृषि विकास अधिकारियों को गांव दिए गए हैं, जहां वे किसानों को इस योजना की जानकारी देंगे। कृषि विकास अधिकारी डॉ. विशाल सिक्का गांव तोशाम, अलखपुरा, खरकड़ी सोहान, बागनवाला में किसानों को जानकारी देंगे। विभिन्न गांवों में अलग-अलग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।