{"_id":"5839e7334f1c1bd24d13b748","slug":"bhiwani-news-farm-fire-seven-acre-sugar-cane-burn","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में आग लगने से सात एकड़ की ईख जली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में आग लगने से सात एकड़ की ईख जली
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : ani
विज्ञापन
बौंदकलां के गांव सांजरवास के खेतों में शनिवार को आग लगने से दो किसानों की सात एकड़ भूमि पर खड़ी ईख की फसल जल गई। गांव फौगाट में छप्पर में लगी आग से झुलसने भैंस की भी मौत हो गई। पीड़ित ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे की भी मांग की है। पशु पालक ने तो संदिग्ध परिस्थितियों में पशु बाड़े में लगी आग की शिकायत बौंदकलां पुलिस थाने में भी दर्ज करवाई है।
प्राप्त जानकारी के अनुुसार शनिवार दोपहर करबी 12 बजे गांव सांजरवास निवासी हदवारी सिंह के खेतों में ईख की फसल में अचानक आग लग गई। इससे फसल को काफी नुकसान हो गया। वहीं पर गांव के ही मांगेराम की भी दो एकड़ भूमि में खड़ी ईंख की फसल जल गई। किसानों ने मौके पर ही पहुंचकर आग पर काबू पाया। उधर गांव फौगाट निवासी सतीश कुमार के पशुबाड़े में अचानक आग लग गई। पशुबाड़े में स्थित छप्पर में आग लगने से एक भैंस की झुलसने से मौत हो गई।