{"_id":"56e85f174f1c1b1d118b4eae","slug":"bhiwani-news-electric-meter-outside-people-angry","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीटर घर से बाहर लगाने पर उखड़े लोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीटर घर से बाहर लगाने पर उखड़े लोग
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Wed, 16 Mar 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
जाम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरों के बाहर बिजली मीटर लगाने पर नया बाजार क्षेत्र के लोग उखड़ गए और नया बाजार में मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। लोगों ने नारेबाजी कर करीब सवा घंटे तक मुख्य मार्ग को जाम किया। बिजली निगम के अधिकारी भी पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया मगर लोग नहीं माने। करीब सवा घंटे मार्ग को जाम रखने के बाद लोग स्वयं ही जाम खोल अपने घरों में लौट गए। वहीं बिजली निगम अधिकारियों का कहना है कि सरकार के निर्देश पर मीटर घरों के बाहर लगाये जा रहे है। बुधवार को लोगों से बात की जाएगी और नहीं माने तो उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई की जाएगी।
मंगलवार दोपहर करीब दो बजे बिजली निगम के कर्मचारी नया बाजार किशोरी लाल धर्मशाला क्षेत्र में पहुंचे और मीटर घरों से बाहर लगाने के लिए मीटर उखाड़ने शुरू कर दिए। करीब 16-17 मीटर उखाड़े गए। मीटर उखाड़े जाने का लोगों ने विरोध किया और मीटर छीन कर वापस अपने-अपने घरों में ले गए। दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे नया बाजार में मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। बिजली निगम के खिलाफ नारे लगाये। जाम की सूचना पर बिजली निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया मगर लोग नहीं माने। करीब सवा घंटा रोष जताने के बाद लोगों ने स्वयं ही जाम खोल दिया और घर लौट गए। गुस्साए लोगों राजबाला, प्रवीण, मीनाक्षी, ओमपति, मूर्ति, प्रेमो, ममता, अजीत कुमार आनंद, अनिल, सुनील, ईश्वर, शंकर आदि ने बताया कि मीटर बाहर लगाने पर अब तो सरकार ने भी रोक लगा दी है। बिजली निगम अधिकारी बेवजह उन्हें परेशान कर रहे है। बाहर लगे मीटरों की सुरक्षा की जिम्मेवारी किसकी होगी। हम चाहते है कि पहले की तरह ही मीटर लगाये जाए।
बिजली निगम के कर्मचारी घरों के बाहर मीटर लगाने गए थे। सरकार के निर्देश है कि सभी मीटर घरों के बाहर लगाये जाए। बुधवार को लोगों को समझाया जाएगा। नहीं माने तो मजबूरन पुलिस कार्रवाई करवानी होगी।
विज्ञापन
राहुल कुमार, एसडीओ, बिजली निगम