फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, district, fourteen, projects, inaguration. chief minister

जिले की 14 परियोजनाओं का सीएम आज करेंगे उद्घाटन

Sun, 18 Sep 2016 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 18 Sep 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, district, fourteen, projects, inaguration. chief minister
मुख्यमंत्री खट्टर - फोटो : अमर उजाला
भिवानी के चरखी दादरी में नई अनाज मंडी में आयोजित विकास रैली में प्रदेश के मुखिया जिलेभर की कई परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इनमें से कई तो पूरी हो चुकी हैं जबकि कुछ पर अभी काम चल रहा है। सीएम रैलीस्थल से कुल 6969.81 लाख की परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाएंगें। इसके तहत दादरी में सबसे अधिक 2730.95 लाख की परियोजनाओं का उद्घाटन होगा तो वहीं सिवानी में 2098.65 लाख, बाढ़डा में 105.45, बहल में 862.27 लाख, बवानीखेड़ा में 1116.12 व लोहारू की 77.45 लाख की परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा।
विज्ञापन


 उपमंडल के इन प्रोजेक्टों का होगा उद्घाटन
लघु सचिवालय- चरखी दादरी में लघु सचिवालय का दो मंजिला भवन बनकर तैयार है। भवन निर्माण पर 1055 रुपये की लागत आई है। लघु सचिवालय का उद्घाटन होने से सभी विभाग एक ही छत के नीचे आ जाएंगें और जनता को काम-काज के जिए अलग-अलग कोनों में स्थापित अधिकारियों के कार्यालयों की खाक नहीं छाननी पड़ेगी।
विज्ञापन

किसान मॉडल स्कूल-दादरी के लोहारू रोड स्थित किसान मॉडल स्कूल का भी आज सीएम मनोहर लाल उद्घाटन करेंगे। इसके निर्माण पर करीब 603 लाख रुपये की लागत आई है। गत कांग्रेस राज में इसके निर्माण का उद्देश्य किसानों के बच्चों के पढ़ाने का था। फिलहाल विभाग यहां महिला कॉलेज खोलने पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढाणी फौगाट वाटर वर्क्स- पेयजल किल्लत के चलते केवल ढाणी फौगाट में वॉटर वर्कशॉप बनाने का प्रस्ताव पास किया गया था। वॉटर वर्कशॉप 371.70 लाख की लागत से बनाया गया है। गांव की जनसंख्या करीब 12 हजार है और यह बहुत पुरानी मांग भी थी। अब इसके उद्घाटन के बाद गांव का पेयजल किल्लत से छुटकारा मिल सकेगा। सीएम दादरी की राष्ट्रीय अनाज मंडी के साथ-साथ बाढ़डा अनाजमंडी शैड का भी उद्घाटन करेंगे। दोनों मंडियों के शैड निर्माण का काम पूरा हो चुका हैं। दादरी अनाज मंडी में 105.45 लाख की लागत से दो शैड दो बाढ़डा अनाज मंडी में 84.37 लाख की लागत से शैड काद निर्माण हुआ है।
दो अनाज मंड़ियो के शैड
डोहका हरिया व डोहकी वॉटर वकर्स-डोहकी हरिया व डोहकी गांवों के लिए स्पेशल बनाए गए वाटर वकर्स का भी सीएम आज उद्घाटन करेंगे। डोहकी हरिया में 196.80 लाख व डोहकी में 399 लाख की लागत से वॉटर वर्कस का निर्माण करवाया गया है। इन दोनों गांवों की करीब 18 हजार की आबादी को इनका फायदा मिलेगा।

इन परियोजनाओं को भी आज दिखाई जाएगी हरी झंडी
सिवानी में 1025 लाख की लागत से वाटर वकर्स, गांव खेड़ा में 683. 65 लाख की लागत से आईटीआई, गोपालवास में 205 की लागत के वाटर वकर्स, ढाणी रामजस में 185 लाख की लागत से बने वाटर वकर्स का उद्घाटन किया जाएगा। इसके अलावा लोहारू के 41 गांवों की पेयजल समस्या दूर करने के लिए 77.45 लाख के प्रोजेक्ट का भी सीएम उद्घाटन करेंगे। 862.27 लाख की लागत से बहल के राजकीय महिला महाविद्यालय के उद्घाटन के साथ-साथ बवानी खेड़ा में 1116.12 लाख की लागत से बनाए गए महिला कॉलेज का भी आज मनोहर लाल उद्घाटन करेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed