फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news,Crime,video viral news

सामान्य अस्पताल में गार्ड व वकील में चले लात-घूसे, वीडियो वायरल

Sat, 23 Jan 2021 01:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news,Crime,video viral news
सामान्य अस्पताल में एक्स-रे रिपोर्ट पर हस्ताक्षर कराने पहुंचे अधिवक्ता और सुरक्षाकर्मी में विवाद हुआ, विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों में लात-घूसे चले। इस दौरान सुरक्षाकर्मी ने रॉड से हमला किया, जिससे अधिवक्ता के हाथ पर चोट आई और खून बहने लगा, जिसके बाद उन्हें आपातकालीन विभाग में उपचार के लिए ले जाया गया और बाद में वार्ड में शिफ्ट किया गया। विवाद के चलते अस्पताल परिसर में करीब दो घंटे तक हंगामा चला। दोनों पक्षों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है।
विज्ञापन

मामला दोपहर करीब एक बजे का है। अधिवक्ता भूमित सामोता अपनी एक्स-रे रिपोर्ट पर चिकित्सक के हस्ताक्षर कराने अस्पताल पहुंचे। जहां सुरक्षा कर्मी के साथ विवाद हुआ। भूमित सामोता ने बताया कि उसकी पिछले वर्ष की एमएलआर और एक्स-रे रिपोर्ट थी। एक्स-रे रिपोर्ट पर चिकित्सक के हस्ताक्षर होने है। वह पहले भी कई बार आया, मगर चिकित्सक नहीं मिला। शुक्रवार को भी आया तो कर्मचारियों ने बताया कि चिकित्सक कोर्ट में गए हैं, दोपहर साढ़े 12 बजे तक आएंगे। यह बात लिखकर देने के लिए कहा तो कर्मचारियों ने इनकार कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद वह दोपहर के समय आया और चिकित्सक के कक्ष में जाकर हस्ताक्षर करवाए तो वहां सुरक्षा कर्मियों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। जब वह हस्ताक्षर कराकर बाहर आया तो अचानक ही तीन-चार कर्मचारियों ने हमला कर दिया। एक सुरक्षा कर्मी ने रॉड से उस पर हमला किया। जिस कारण उसे हाथ में चोट आई और कपड़े भी फाड़ दिए। वहीं, चिकित्सक ने भी इस संदर्भ में पुलिस को शिकायत दी, जिसमें अधिवक्ता पर कैबिन में आकर अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल हुई वीडियो
गैलरी में अधिवक्ता और सुरक्षा कर्मी के बीच झगड़े की वीडियो भी वायरल हुई, जिसमें सुरक्षाकर्मी रॉड से हमला कर रहा है। वहीं, गाली-गलौज करने के भी आरोप हैं। वीडियो फुटेज कुछ ही देरे में अस्पताल कर्मचारियों और अधिवक्ताओं में फैल गई।

अधिवक्ताओं ने की कड़ी कार्रवाई की मांग
अधिवक्ता भूमित सामोता के साथ झगड़े की सूचना पर बार एसोसिएशन प्रधान सत्यजीत पिलानिया व अन्य अधिवक्ता भी अस्पताल पहुंचे और मामले में कार्रवाई की मांग की। बार प्रधान सत्यजीत पिलानिया ने कहा कि घटना निंदनीय है और पुलिस को मामले में कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। पुलिस कार्रवाई नहीं करती है तो आगामी निर्णय लिया जाएगा।
अस्पताल में मारपीट का मामला जानकारी में आया है। दोनों पक्षों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।
- देवेंद्र कुमार, इंचार्ज दिनोद गेट चौकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed