फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news,Crime,injured,case file

फुलपुरा गांव की पंचायती भूमि को लेकर दो पक्षों में विवाद, छह घायल

Fri, 18 Sep 2020 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
bhiwani news,Crime,injured,case file
गांव फुलपुरा में पंचायत की भूमि को लेकर दो पक्षों में जमकर तेजधार हथियार और लाठी-डंडे बरसे। झगड़े में दोनों पक्षों से छह लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया, एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

मामला शुक्रवार सुबह करीब सात बजे का है। गांव फुलपुरा निवासी अमित ने बताया कि वह 11वीं कक्षा में पढ़ता है। वो कई साल से पंचायत की भूमि में पशुओं का गोबर डालते है। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे गांव के ही 15 से 20 लोग उनके पशु बाड़े में आकर भूमि पर कब्जा करने लग गए। सूचना मिलने पर जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपी पक्ष के लोगों ने उस पर तेजधार हथियार व लाठी डंडेे से हमला कर दिया। बीच बचाव में आने पर उसके चाचा 40 वर्षी अजीत पर भी हमला कर दिया। जिसके कारण अमित और अजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। झगड़े में उनके सिर में गंभीर चोटें आई है।
विज्ञापन

वहीं, इस झगड़े में दूसरे पक्ष से घायल 48 वर्षीय सुनील ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। उसका बड़ा भाई 50 वर्षीय बिजेंद्र आर्मी से रिटायर्ड है। गांव में अधिकतर लोगों ने पंचायत की भूमि में पशु बाड़ा बना रखा है जिसमें पशुओं का गोबर डालते है। शुक्रवार सुबह वो सभी पशु बाड़े के लिए जगह की सफाई कर रहे थे। अचानक ही आरोपी पक्ष से 15 से 20 लोग हाथ में तेजधार हथियार व लाठी डंडे लेकर आए गए और उन पर हमला कर दिया। तेजधार हथियार से वार के कारण सुनील, बिजेंद्र, अक्षय और शुभम गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने दोनों पक्षों का बीच बचाव करवाया। घायलों को उपचार के लिए जिला सामान्य अस्पताल में लाया गया, जहां शुभम की हालत गंभीर होने पर उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed