{"_id":"57d5b8fa4f1c1bb461318e6a","slug":"bhiwani-news-credit-card-rupees-withdrawn-twenty-five-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रेडिट कार्ड से रुपये निकलवाए, मिले 25 हजार कम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रेडिट कार्ड से रुपये निकलवाए, मिले 25 हजार कम
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
rupees note
भिवानी के हरियावास गांव के एक किसान के ग्रामीण बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड के पैसे निकलवाते समय 25 हजार रुपये गायब हो गए। आरोप है कि किसान ने बैंक मैनेजर से सीसीटीवी की फुटेज देखने के लिए कहा, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। किसान ने घटना की शिकायत सीएम विंडो, पुलिस तथा बैंक के उच्चाधिकारियों से की है।
मामला 7 सितंबर का है। हरियावास गांव का किसान प्रेम सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक मंढोली कलां से अपने केसीसी अकाउंट से पैसे लेने गया था। बकौल प्रेम, उसने बैंक से 7 सितंबर को 5 लाख 75 हजार रुपये निकलवाए थे। जब कैश काउंटर पर उसने कैश संभाला तो उसमें 25 हजार रुपये की रकम कम मिली। जबकि, कैशियर ने कहा कि उसने पैसे पूरे दिए है। किसान ने उसी समय बैंक मैनेजर को घटना की जानकारी दी तथा कहा कि सीसीटीवी की फुटेज देखी जाए ताकि यह पता चल सके कि पैसे बैंक कर्मचारियों ने उठाए है या फिर किसी दूसरे ने।
किसान का आरोप है कि मैनेजर ने उसे सीसीटीवी की फुटेज दिखाने से मना कर दिया। पीड़ित किसान ने घटना की जानकारी बहल पुलिस को देकर न्याय की गुहार लगाई है। इसके अलावा पीड़ित ने सीएम विंडो तथा बैंक के आरडीएम को भी अपनी शिकायत भेजी है। किसान का कहना है कि उसे न्याय दिया जाए तथा मामले में दोषी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।